वाराणसी से अहमदाबाद जा रही साबरमती एक्सप्रेस (19168) शुक्रवार देर रात करीब 2:30 बजे बोल्डर से टकराकर पटरी से उतर गई। हादसा गोविंदपुरी और भीमसेन स्टेशन के बीच पनकी क्षेत्र में हुआ। राहत की बात यह रही कि सभी 22 बोगियों के पटरी से उतरने के बाद भी कोई हताहत नहीं हुआ। कुछ यात्रियों को मामूली चोट आई।
विज्ञापन
2 of 13
Sabarmati Express
- फोटो : ANI
वहीं हादसे की वजह से करीब पांच घंटे तक ट्रैक बाधित रहा। इंटेलीजेंस ब्यूरो (आईबी), आरपीएफ और रेलवे की एसएजी (सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड) टीम ने जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर पटरी का एक हिस्सा भी मिला है, जिससे हादसे के पीछे साजिश की भी आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
3 of 13
Sabarmati Express derailed
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में रात ढाई बजे साबरमती ट्रेन जैसे ही पटरी से उतरी और धड़-धड़ की जोर की आवाज हुई तो यात्रियों को कलेजा कांप उठा। ऊपर की सीट पर सो रहीं महिलाएं और बच्चे नीचे आ गिरे, जिसने भी बाहर झांककर देखा तो घने अंधेरे के बीच सिर्फ धुआं ही धुआं दिखाई दे रहा था। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि ट्रेन पटरी से उतरी है कि कोई बोगी पलटी है।
4 of 13
Sabarmati Express derailed
- फोटो : अमर उजाला
चारों ओर चीख-पुकार और हर कोई अपनी जान बचाने के लिए सामान छोड़कर गेट से कूदने में लग गया। कुछ देर बाद जब धुआं छटा और यात्रियों को पता लगा कि सिर्फ बोगियां पटरी से उतरी हैं, किसी की जान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है, तब बिना किसी मदद के दोबारा लोग बोगियों में घुसे और अपना अपना सामान लेकर फिर से बाहर आकर मदद का इंतजार करने लगे।
विज्ञापन
5 of 13
sabarmati express derail
- फोटो : अमर उजाला
आरपीएफ एनसीआर भी जांच में जुटी
साबरमती एक्सप्रेस हादसे की जांच में आरपीएफ एनसीआर के अधिकारी भी जुट गए हैं। शनिवार को डीआईजी एम सुरेश, झांसी मंडल के कमांडेंट विशाल पांडेय समेत अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके से कई तरह के साक्ष्य लिए।
विज्ञापन
6 of 13
sabarmati express derail
- फोटो : अमर उजाला
आरपीएफ अधिकारियों ने रेलवे के तकनीकी स्टाफ और ट्रैक के विशेषज्ञों ने पटरी के टुकड़े से संबंधित जानकारी जुटाई। टीम ट्रैक के सही होने के बाद एक बार फिर से मौका मुआयना कर सकती है। जल्द ही ज्वाइंट नोट बनाया जा सकता है। आरपीएफ अधिकारियों ने इंजन के दोनों चक्के और एसएलआर कोच की स्थिति देखी।
विज्ञापन
7 of 13
sabarmati express derail
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में साबरमती एक्सप्रेस की सभी 22 बोगियां पटरी से उतरीं, कोई हताहत नहीं
दरअसल, साबरमती एक्सप्रेस सेंट्रल स्टेशन से रात 1:59 बजे रवाना हुई। यह गोविंदपुरी स्टेशन से होते भीमसेन स्टेशन की ओर जा रही थी। पनकी क्षेत्र में ट्रेन लगभग 90 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रही थी। रात के करीब ढाई बजे अचानक लोको पायलट को ट्रेन के इंजन से कोई वस्तु टकराने की आवाज सुनाई पड़ी।
8 of 13
sabarmati express derail
- फोटो : अमर उजाला
इंजन और बोगियां लहराईं, जिस पर उन्होंने इमरजेंसी ब्रेक लगा दी। करीब 450 मीटर की दूरी पर जाकर रुकी। लेकिन तब तक ट्रेन की 22 बोगियां पटरी से उतर चुकी थीं। अचानक ब्रेक लगते ही बोगियों (एलएचबी कोच) में तेज झटका लगा और ऊपर और साइड बर्थ में सो रहे यात्री नीचे गिर गए।
9 of 13
sabarmati express derail
- फोटो : अमर उजाला
ट्रेन की पटरियों पर गिट्टियों और ट्रैक से रगड़ने की वजह से धूल का गुब्बार भी उठा, जिस पर जनरल कोच के कुछ यात्री आग लगने की आशंका पर कूद गए। हादसे की सूचना पर डिप्टी सीटीएम आशुतोष सिंह और एसीएम रेलवे संतोष कुमार त्रिपाठी समेत सेंट्रल स्टेशन, गोविंदपुरी, लोकोशेड के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
10 of 13
sabarmati express derail
- फोटो : अमर उजाला
घटनास्थल पर 108 नंबर की कई एंबुलेंस पहुंचीं। कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं थी, उनका प्राथमिक उपचार किया गया। सुबह के 4:25 बजे के आसपास डीएम राकेश कुमार सिंह, एडीएम सिटी डॉ. राजेश सिंह भी आ गए।
11 of 13
sabarmati express derail
- फोटो : अमर उजाला
मौके पर मिले पटरी के टुकड़े की जांच शुरू
सुबह करीब पौने नौ बजे प्रयागराज मंडल के जीएम उपेंद्र चंद्र जोशी और अन्य अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार, ज्वाइंट सीपी हरिश चंदर, रेलवे के डीआईजी और अन्य अधिकारियों ने मौके से मिले पटरी के टुकड़े की जांच की। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का मौका मुआयना किया।
12 of 13
sabarmati express derail
- फोटो : अमर उजाला
जीएम का कहना है कि किसी वस्तु से टकराने के कारण हादसा हुआ। वह वस्तु क्या थी, इसकी जांच की जा रही है। रविवार तक रेल ट्रैक बहाल कर दिया जाएगा। उधर रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव ने भी एक्स पर साबरमती एक्सप्रेस के इंजन के किसी वस्तु से टकराने की बात पोस्ट की है। उन्होंने आईबी और आरपीएफ से इस मामले की जांच कराने का जिक्र किया।
टाइम लाइन... कब क्या हुआ
साबरमती सेंट्रल पर पहुंची रात के 1.52 बजे
सेंट्रल से रवाना हुई रात के 1.59 बजे
पनकी में हादसा रात के 2.27 बजे
कंट्रोल को मैसेज रात के 2.28 बजे
एएसएम को सूचना रात के 2.29 बजे
स्पेशल मेमू पहुंची सुबह 6.24 बजे
झांसी से एआरटी आई सुबह 6.51 बजे
जूही से एआरटी पहुंची सुबह 6.54 बजे
थ्री फेज मेमू सेंट्रल गई सुबह 6.57 बजे
सेंट्रल पर पहुंची थ्री फेज मेमू सुबह 7.30 बजे
प्रयाराज के जीएम आए सुबह 7.57 बजे
सेंट्रल से स्पेशल ट्रेन रवाना सुबह 7.58 बजे
ट्रैक का कार्य शुरू सुबह 8.16 बजे