फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sabarmati Accident: हादसे की तह तक जाने के लिए SAG ने की जांच,घटनास्थल, लोकोशेड में खड़े इंजन का किया निरीक्षण

Tue, 20 Aug 2024 07:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
घटनास्थल पर पहुंची एसएजी - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में गोविंदपुरी और भीमसेन स्टेशन के बीच शुक्रवार देर रात झांसी की ओर जा रही साबरमती एक्सप्रेस के डिरेल होने के मामले में रेलवे की सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड (एसएजी) की कमेटी ने जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को टीम ने घटनास्थल और ट्रैक का निरीक्षण किया। जूही लोकोशेड में खड़े ट्रेन के इंजन और रैक की भी जांच की।

ट्रेन के स्टाफ से पूछताछ की। बुधवार को टीम के अधिकारी लोको पायलट, असिस्टेंट लोको पायलट, गार्ड, टीटीई, आरपीएफ, जीआरपी समेत अन्य रेलवे स्टाफ के बयान लेंगे। एसएजी की जांच समिति में प्रिंसिपल चीफ सेफ्टी ऑफिसर चेयरमैन हैं, जबकि चीफ रोलिंग स्टॉक इंजीनियर, चीफ ट्रैक इंजीनियर, चीफ सिक्योरिटी कमिश्नर, आरपीएफ के डीआईजी शामिल हैं। समिति के पदाधिकारी सुबह 10 बजे से पहले सेंट्रल स्टेशन आ गए। यहां से पनकी क्षेत्र में घटनास्थल पर गए। यहां प्रभावित हुए ट्रैक को उच्चीकृत करने का काम चल रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Sabarmati Express Derail - फोटो : amar ujala
एसएजी के अफसरों ने सबसे पहले पूरे ट्रैक का जायजा लिया। ट्रेन कहां से पटरी से उतरी और इमरजेंसी ब्रेक लगने के बाद कितनी दूरी तक गई। बोल्डर का ट्रैक के संपर्क का आकलन किया। उस पर पड़ने वाले भार की रिपोर्ट ली।
विज्ञापन

3 of 5
sabarmati express derail - फोटो : अमर उजाला
अधिकारियों ने ट्रैक, बोल्डर और प्रभावित पटरियों की नाप कराई। आसपास के क्षेत्र का भी जायजा लिया। रेलवे के सिविल, मैकेनिकल, इंजीनियरिंग और ट्रैक के विशेषज्ञों से विचार विमर्श किया। दोपहर बाद जांच टीम जूही लोकोशेड गई।

4 of 5
sabarmati express derail - फोटो : अमर उजाला
यहां साबरमती एक्सप्रेस का इंजन और एसी कोच रखे हुए हैं। उनका निरीक्षण भी किया। इंजन के उपकरण और कार्ड सिस्टम का जायजा लिया। समिति तीन दिन तक जांच करेगी और अपनी रिपोर्ट मुख्यालय भेजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sabarmati express derail - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा साजिश की आशंका में पुलिस, एटीएस, आईबी समेत कई जांच एजेंसियां भी जांच कर रही हैं। पनकी औद्योगिक क्षेत्र की इकाइयों के बाहर लगे कैमरों के फुटेज तलाशे जा रहे हैं। उसमें संदिग्धों को देखा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें