फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर कोई हैरान, आखिर कैसे गईं जानें: सोख्ता टैंक में गिरकर तीन मजदूरों की मौत पर बवाल, परिजनों का हंगामा

Sun, 18 Sep 2022 06:50 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
soaking tank accident - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में कर्रही के मालवीय नगर में रविवार सुबह एक निर्माणाधीन मकान के सोख्ता टैंक में जहरीली गैस से तीन मजदूरों की मौत हो गई। हादसे की खबर सुनकर मृतकों के परिजन मौके पर पहुंचे और बवाल शुरू कर दिया। वह शव उठाने को राजी नहीं हो रहे थे। पुलिस ने जबरन शव उठाने का प्रयास किया, तो पुलिसकर्मियों से हाथापाई हो गई। पुलिस ने कइयों को जमकर पीटा।

उसके बाद भी देर शाम तक प्रदर्शन जारी रहा। करीब पांच घंटे तक चले बवाल के बाद पुलिस अफसर पीड़ित परिजनों को समझा सके। तब शव मोर्चरी भेजा गया। आलमपुर कालपी निवासी कुशल गुप्ता मालवीय नगर में मकान का निर्माण करवा रहे हैं। बाल गोविंद नाम के ठेकेदार ने ठेका लिया है। मकान में सोख्ता टैंक भी बना है। रविवार सुबह जब काम शुरू हुआ, तो शिवा तिवारी (25) व अंकित पाल (22) शटरिंग खोलने के लिए टैंक के भीतर घुसे।
विज्ञापन

2 of 6
soaking tank accident - फोटो : अमर उजाला
वह चंद सेकेंड में ही बेहोश हो गए। अजीब से आवाज सुनकर जब साथी मजदूर अमित कुमार (25) भी टैंक में घुस गया। जब ठेकेदार की नजर पड़ी तो वह भी घुसने का प्रयास करने लगा। दम घुटने पर वह बाहर आया और आसपास के लोगों को बुलाया और तीनों को बाहर निकाला। शिवा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दोनों को पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां पर उनको डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

3 of 6
soaking tank accident - फोटो : अमर उजाला
जमकर नोकझोंक, मारपीट, बवाल
अमित कुमार व अंकित पाल के शव अस्पताल से सीधे मोर्चरी भेज दिए गए। अमित जहानाबाद व अंकित कठोंगर बिधनू का रहने वाला था। बिधनू के धरहर निवासी शिवा के भाई मोनू, अरुण, विष्णु समेत दर्जनों लोग पहुंच गए। अस्पताल से उसका शव घटनास्थल ले गए। यहां पर शव रखकर प्रदर्शन करने लगे।

4 of 6
soaking tank accident - फोटो : अमर उजाला
सूचना पर एडीसीपी साउथ अंकिता शर्मा, एसीपी गोविंद नगर विकास पांडेय समेत आठ थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा। परिजन शव उठाने को राजी ही नहीं हो रहे थे। एक जब डाले में पुलिस ने शव रखने का प्रयास किया तो भीड़ ने ड्राइवर को पीट दिया। पुलिस ने भी भीड़ में शामिल लोगों को पीटा। इससे लोग और भड़क गए। बवाल बढ़ता गया। शाम करीब छह बजे तक हंगामा, नारेबाजी होती रही। बमुश्किल पुलिस अफसर उनको समझा सके।
विज्ञापन

5 of 6
soaking tank accident - फोटो : अमर उजाला
ठेकेदार हिरासत में, मालिक की तलाश
ठेकेदार भी जहरीली गैस की चपेट में आ गया था इसलिए उसका भी प्राथमिक उपचार कराया गया। इलाज होने के बाद पुलिस ने उसको हिरासत में ले लिया। मकान मालिक की तलाश जारी है। पीड़ित परिजन इन दोनों पर कार्रवाई करने के साथ-साथ मुआवजे की मांग कर रहे थे। एडीसीपी साउथ का कहना है कि प्रशासन को उनकी मांगों से अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
soaking tank accident - फोटो : अमर उजाला
हर कोई हैरान, आखिर कैसे गई जान
टैंक नया बना था। उसका इस्तेमाल नहीं किया जा रहा था, इसलिए जिसको भी हादसे की जानकारी हुई वह हैरान रह गया। क्योंकि पहले कभी ऐसा नहीं हुआ कि नए टैंक में जहरीली गैस बन जाए और किसी की जान चली जाए। यहां आशंका है कि चूंकि बारिश का पानी टैंक में भरा था। ऊपर से वह पूरी तरह से ढका हुआ था। इसी वजह से जहरीली गैस बन गई, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें