एनएच-34 पर रोडवेज बस और डीजल टैंकर की भीषण भिड़ंत
- फोटो : amar ujala
फिर सवालों के घेरे में 'हादसों का हाईवे' NH-34
कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार हो रही यह दर्दनाक दुर्घटनाएं अब राहगीरों के लिए खौफ का पर्याय बन चुकी हैं। डिवाइडर की कमी, हाईवे पर सुरक्षा के अधूरे इंतजाम और बेलगाम रफ्तार के कारण आए दिन निर्दोष लोगों की जानें जा रही हैं। स्थानीय ग्रामीण और राहगीर लंबे समय से इस मार्ग के चौड़ीकरण और डिवाइडर निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन शासन-प्रशासन के लचर रवैये से जनता में भारी रोष है।