फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू होकर पलटी यात्रियों से भरी बस, चीखें सुन दौड़े लोग, शीशे तोड़कर निकाला बाहर

Mon, 10 Dec 2018 08:41 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 8
डेमो पिक
कानपुर नगर के भीतरगांव में रविवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां यात्रियों से भरी प्राइवेट बस बेकाबू होकर बाइक से टकरा गयी। इस हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी। साथ ही प्राइवेट बस पलट गयी। 
विज्ञापन

2 of 8
डेमो पिक
कुछ ही दूरी पर खेतों में काम कर रहे किसानों ने बस में मौजूद लोगों को शीशा तोड़कर बाहर निकाला। साथ ही फोन पर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और यात्रियों को बस से निकालने में जुट गयी। 
विज्ञापन

3 of 8
डेमो पिक
जानकारी के अनुसार प्राइवेट बस कानपुर के नौबस्ता से फतेहपुर जिला के जहानाबाद कस्बा जा रही थी। तभी अचानक सामने से बाइक आ जाने पर बस बेकाबू हो गयी।

4 of 8
डेमो पिक
बस बाइस सवार को टक्कर मारते हुए सड़क पर पलट गयी।  घटना के वक्त बस में लगभग 30 यात्री सवार थे। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भीतरगांव पहुंचाया। 
विज्ञापन

5 of 8
डेमो पिक
जानकारी के अनुसार हादसे में घायल हुए लोगों में ज्यादातर लोग जहानाबाद फतेहपुर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

6 of 8
डेमो पिक
नौ घायलों को सीएचसी भीतरगांव लाया गया और बाकियों को कस्बा जहानाबाद साढ़ बिरहर के निजी अस्पतालों में भेजा गया है।
विज्ञापन

7 of 8
डेमो पिक
इस घटना में मृतक बाइक सवार राजू वर्मा ग्राम रोटी (डिघरुवा) थाना जहानाबाद का निवासी है। वह हलवाई के काम के लिये ग्राम नसड़ा थाना नरवल अपनी बाइक से जा रहा था। 
विज्ञापन

8 of 8
डेमो पिक
बस पलटने से यहां यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। जिसके बाद जेसीबी की मदद से दुर्घटनाग्रस्त बस को सड़क से किनारे की तरफ हटाकर आवागमन बहाल किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें