समाजवादी पार्टी को अपने ही गढ़ में हार का खतरा है। इटावा में सपा के खिलाफ चल रही साजिश को भांपकर अखिलेश ने ऐसी बातें कही हैं जिससे समाजवादी पार्टी की अंदरूनी कलह एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है। इटावा में जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ‘सिम्बल विवाद’ पर अपने ही पार्टी के कुछ नेताओंं का नाम लिए बगैर जुबानी तीर चलाये। अखिलेश ने कहा कि साइकिल हमारे साथ है, जो साइकिल छीनना चाहते थे उनके हाथ से ही साइकिल छिन गई।
विज्ञापन
अपने ही गढ़ में सपा को हार का खतरा, अखिलेश की ये 10 बातें दे रहीं सबूत
2 of 10
अखिलेश यादव
यहां से जरूर जिता देना
अखिलेश ने कहा कि अब तो कांग्रेस का हाथ भी हमारे साथ है। इटावा वालों से निवेदन है कि सरकार तो बन रही है लेकिन यहां से जरूर जिता देना। कई लोग ऐसे हैं जो साइकिल को आगे नहीं बढ़ना देना चाहते।
विज्ञापन
अपने ही गढ़ में सपा को हार का खतरा, अखिलेश की ये 10 बातें दे रहीं सबूत
3 of 10
अखिलेश यादव
इटावा का अलग चुनाव है
चुनाव तो पूरे यूपी में है लेकिन इटावा का अलग चुनाव है क्योंकि कुछ लोग यहां से सपा को चुनाव हराना चाहते हैं। हम इटावा कम आये क्योंकि हमने कुछ लोगों पर भरोसा किया था। कुछ लोग हमें और नेता जी को लड़ाना चाहते थे जो साइकिल नेता जी ने 25 साल चलाई अब मेरी जिम्मेदारी है।
अपने ही गढ़ में सपा को हार का खतरा, अखिलेश की ये 10 बातें दे रहीं सबूत
4 of 10
अखिलेश यादव
हम पर आरोप लगता था
सुना है कुछ लोग नई पार्टी बनाने जा रहे हैं उल्टा हम पर आरोप लगता था कि हम नई पार्टी बनाने जा रहे हैं। बड़ा दुख और अफसोस है कि कुछ ऐसे लोग हैं जो यहां धोखे से नेताजी से आशीर्वाद ले रहे थे और नई पार्टी से चुनाव लड़ रहे थे। उनकी साजिश को हम चलने नहीं देंगे।
विज्ञापन
अपने ही गढ़ में सपा को हार का खतरा, अखिलेश की ये 10 बातें दे रहीं सबूत
5 of 10
अखिलेश यादव
षड़यंत्र का पर्दाफाश हो गया
मेरी ही पार्टी में ऐसे लोग हैं जो हमें राजनीति से बाहर करना चाहते थे लेकिन अगर विधायक हमारे साथ नहीं होते तो मेरे साथ क्या होता। जब इनके षड़यंत्र का पर्दाफाश हो गया तो कहते हैं कि हमें राजनीति विरासत में मिली है तो ये तो मेरे बस की बात नहीं थी कि मैं कहां पैदा हूं।
विज्ञापन
अपने ही गढ़ में सपा को हार का खतरा, अखिलेश की ये 10 बातें दे रहीं सबूत
6 of 10
अखिलेश यादव
ऐसे लोगों को सबक सिखाना
अखिलेश यादव ने युवाओं से कहा कि ऐसे लोगों को सबक सिखाने का काम करना जिन्होंने हमारे और नेताजी के बीच खाई पैदा करने का काम किया है।
विज्ञापन
अपने ही गढ़ में सपा को हार का खतरा, अखिलेश की ये 10 बातें दे रहीं सबूत
7 of 10
अखिलेश यादव
वो हर बात की जानकारी कर रहे होंगे
जो हमें हराना चाहते हैं वो हर बात की जानकारी कर रहे होंगे। एक-एक बूथ पर हमारे पार्टी के प्रत्याशी को जिताना। इटावा को हम जरूर आदर्श जिला बना देंगे। हमारे हर एक प्रत्याशी को ज्यादा से ज्यादा वोट देना।
अपने ही गढ़ में सपा को हार का खतरा, अखिलेश की ये 10 बातें दे रहीं सबूत
8 of 10
अखिलेश यादव
जिताने का काम इटावा वाले ही कर पायेंगे
हमने साइकिल तो बचा ली है लेकिन जिताने का काम इटावा वाले ही कर पायेंगे। कई लोग जैसे गाड़ियों में स्टेपनी लगी होती है वैसे ही होते हैं। वैसा ही चुनाव चिह्न लेकर मैदान में आये हैं। उनका हिसाब जरूर कर देना।
अपने ही गढ़ में सपा को हार का खतरा, अखिलेश की ये 10 बातें दे रहीं सबूत
9 of 10
अखिलेश यादव
साइकिल की सभी इटावा वाले मदद करना
साइकिल की सभी इटावा वाले मदद करना। ये तो गलती हमारी है कि हम इटावा को ज्यादा समय नहीं दे पाये। भरोसे में धोखा खाया है। अब आप लोग मत खाना।
अपने ही गढ़ में सपा को हार का खतरा, अखिलेश की ये 10 बातें दे रहीं सबूत
10 of 10
अखिलेश यादव
मोबाइल के जरिये साइकिल को हराने का काम
इटावा में चुपचाप मोबाइल के जरिये साइकिल को हराने का काम चल रहा है। बहकावे में न आना। साइकिल को जिताने में मदद करना है। साइकिल आने वाले विधान सभा में तेजी से बढ़े ऐसा करना।