फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव में बॉलीवुड का तड़का, प्रचार पर निकले फिल्मी सितारों को देख उमड़ रही भीड़

Sat, 18 Feb 2017 11:08 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 9
डेमो
यूपी चुनाव में इस बार बॉलीवुड का तड़का कुछ ज्यादा ही जोर का लगा है। इसलिए फिल्मी सितारे मतदान के एक दिन पहले तक स्टार प्रचारक बनें फिर रहे हैं।



 
विज्ञापन

2 of 9
कानपुर में बसपा प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंची फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री - फोटो : रविंदर सिंह भाटिया, अमर उजाला, कानपुर
बता दें यूपी में दो चरणों के मतदान हो चुके हैं और अब बारी है तीसरे चरण के मतदान की। इसलिए सभी राजनीतिक पार्टियां इन फिल्मी सितारों के जरिए रैली और रोड शो में भीड़ जुटाने का जुगाड़ लगा रही हैं। 

ऐसा ही माहोल इस वक्त कानपुर में देखने को मिल रहा है। शुक्रवार सुबह-सुबह शहर में फिल्मी सितारों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया  तो शहर में अजीब सी हलचल देखने को मिली। आम जनता को फौरन समझ में आ गया यह सरगर्मी केवल यूपी चुनाव तक ही रहेगी। इसलिए वे भी इसका आनंद लेने में कोई चूक नहीं कर रहे।  

 
विज्ञापन

3 of 9
भाग्यश्री के साथ बसपा प्रत्याशी प्रचार करते हुए - फोटो : रविंदर सिंह भाटिया, अमर उजाला, कानपुर
शुक्रवार को जब अभिनेत्री भाग्य श्री कानपुर पहुंची तो उनको देखने को लिए खासी भीड़ उमड़ पड़ी। यहां भाग्यश्री ने गोविंदनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे बसपा प्रत्याशी निर्मल तिवारी के समर्थन में रोड शो किया।

 

4 of 9
बसपा प्रत्याशी का चुनाव प्रचार करती फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री - फोटो : रविंदर सिंह भाटिया, अमर उजाला कानपुर
रोड शो की शुरूवात मसवानपुर के शिवम गेस्ट हाउस से विजयनगर के रास्ते होते हुए गोविंदनगर घूमा। इस दौरान अभिनेत्री भाग्यश्री को देखने के लिए खासी भीड़ उमड़ी। भाग्यश्री का जलवा देखने के लिए कई जगह सड़कों पर जाम लग गया।

 
विज्ञापन

5 of 9
रोड शो के दैरान भाग्यश्री पर जनता का बरसा प्यार - फोटो : रविंदर सिंह भाटिया, अमर उजाला कानपुर
रोड शो के दौरान भाग्यश्री ने भी अपने चाहने वालों को नाराज नहीं किया खिलखिलाकर हंसते हुए जनता की फूल मालाएं भेंट के बतौर स्वीकार की।
विज्ञापन

6 of 9
फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री - फोटो : रविंदर सिंह भाटिया, अमर उजाला कानपुर
उनकी मुस्कारहट और दमकते चेहरे को देख लोग दिवाने हो गए। हुजूम उनके रोड शो के साथ-साथ चलता नजर आया। 

 
विज्ञापन

7 of 9
मनोज तिवारी
इसके अलावा ​अभिनेता मनोज तिवारी भी आज भाजपा का प्रचार करने के लिए जिला पधारने वाले थे लेकिन उनका कार्यक्रम रद्द हो गया। बताया जा रहा है कि उनके विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी जिसके चलते वे कानपुर नहीं पहुंच सके। वे कल्याण पुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी निलिमा कटियार और गोविंदनगर विधानसभा सीट से सचदेव पचौरी के लिए चुनाव प्रचार करने आने वाले थे। गुरुदेव पैलेस और काली मठिया में सांसद मनोज तिवारी के स्वागत की जबरदस्त तैयारी की गई थी। उनके न आने से समर्थकों के चेहरे उतरे नजर आए।  

 

8 of 9
महिमा चौधरी (फाइल फोटो)
इनके अलावा महिमा चौधरी ने भी कानपुर शहर पहुंचकर आर्यनगर से अमिताभ बाजपेयी के समर्थन में जमकर चुनाव प्रचार किया। अन्य फिल्मी सितारों से पहले ही महिमा चनावी मैदान में प्रत्याशियों के लिए प्रचार-प्रसार में पहले से ही जुटी है। इसलिए उन्हें ज्यादा तैयारी करने की जरूरत नहीं पड़ी। कानपुर में महिमा के चाहने वाले खासी तादात में है। इसलिए उनके कार्यक्रम में जबदस्त भीड़ जमा हुई। वहीं भीड़ को देखकर सपा प्रत्याशी अमिताभ बेहद खुश नजर आए।  

 
विज्ञापन

9 of 9
डेमो
इनके अलावा आज शहर में कई राजनीतिक हस्तियां भी पहुंची। इनमें काग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर पु्खरायां पुहंचे। यहां उन्होंने आरएसजीयू इंटर कॉलेज में एक जनसभा को संबोधित किया। उधर, सपा महासचिव रामगोपाल यादव चौबेपुर पहुंचे। कांग्रेस से राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला व पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शिद के भी आने की खबर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें