Murder For Property In Etawah: इटावा की फ्रेंड्स कॉलोनी थाना इलाके के महेराचुंगी के पास भाई ने बहन और भांजी की गोली मारकर हत्या कर दी। बचाव में आया बहनोई भी जख्मी हो गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
Etawah Crime News: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में खूनी खेल खेला गया। एक युवक ने अपनी बहन और भांजी की जान ले ली। गोली मारकर दोनों की जान ले ली। पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार, इटावा की फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के महेराचुंगी के पास रिटायर्ड सीएमओ के बेटे ने बहन और भांजी की रविवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी। घटना में बहनोई भी जख्मी हुआ है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
2 of 7
विलाप करता घायल बहनोई
- फोटो : अमर उजाला
घटना जमीन के विवाद में हुई। रिटायर्ड सीएमओ विश्वनाथ के बेटे हर्षवर्धन चौहान और शादीशुदा बेटी ज्योति परिवार के साथ महेराचुंगी स्थित पैतृक मकान पर रहते थे। ज्योति की 2019 में लखनऊ निवासी राहुल के साथ शादी हुई थी। पिता की सेवा के लिए बेटी ज्योति परिवार के साथ उनके साथ रहती थी। पिता की पैतृक संपत्ति पर बहन का हक होने से भाई हर्षवर्धन खुन्नस मानने लगा था।
विज्ञापन
3 of 7
मां-बेटी के फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
इसे लेकर लड़ाई भी होती थी। रविवार रात 10 बजे बंटवारे को लेकर भाई-बहन में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद हर्षवर्धन ने कुछ साथियों के साथ बहन ज्योति (35), भांजी तासू (03) की गोली मार दी। गोली लगने से ज्योति की मौके पर ही मौत हो गई।
4 of 7
वारदात के बाद लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
तासू को परिजन जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने बेटी को मृत घोषित कर दिया। बहनोई राहुल का आरोप है कि उसे भी गोली मारी, लेकिन अंगुली से छूकर निकल गई। सूचना पर थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची और साक्ष्य जुटाए हैं। आरोपी हर्षवर्धन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
5 of 7
जांच करती टीम
- फोटो : अमर उजाला
संपत्ति को लेकर कई बार हुआ था विवाद
फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के महेराचुंगी के पास रात हुए दोहरे हत्याकांड की वजह संपत्ति थी। इसको लेकर कई बार पुलिस तक भी मामला पहुंचा लेकिन समझौता हो गया। राहुल ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि ससुर विश्वनाथ के बेटे हर्षवर्धन और उसकी पत्नी ज्योति समेत दो बेटियां थीं। उन्होंने अपनी सेवा के लिए ज्योति को शुरुआत से ही घर पर रख रखा था।
विज्ञापन
6 of 7
घायल बहनोई और अन्य
- फोटो : अमर उजाला
राहुल लखनऊ हाईकोर्ट में अधिवक्ता हैं। उन्होंने बताया कि 10 दिन में परिवार से मिलने के लिए आते रहते हैं। गुरुवार को ही लखनऊ से आए थे। साला हर्षवर्धन प्रॉपर्टी को लेकर पत्नी और उससे खुन्नस खाए हुए था। अक्सर इसे लेकर वह विवाद करता रहता था। इसकी कई बार शिकायतें थाने में भी की गई हैं, लेकिन पारिवारिक मामला होने की वजह से आपसी समझौता हो जाता था।
ससुर ने नाराजगी जताते हुए साले को घर में एक कमरा रहने के लिए दे दिया था, जबकि पत्नी और बेटी तासू (03) पूरे घर में सामान्य रूप से रहते थे। साले को यही अखरता था। रविवार रात को भी हर्षवर्धन ने उल्टा सीधा कहा था। रोकने पर उसने दोनों बेटों के साथ ने मिलकर हमला बोल दिया। कई राउंड फायर किए। इसमें बेटी और पत्नी की मौत हो गई। राहुल ने बताया कि उसकी भी अंगुली में गोली लगी है।