इटावा की फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के महेराचुंगी के पास जमीन के विवाद में भाई ने बहन और भांजी की रविवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी। बीच-बचाव में आया बहनोई भी जख्मी हुआ है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
इटावा की फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के महेराचुंगी के पास रात लगभग दस बजे रिटायर्ड सीएमओ विश्वनाथ के घर से एक के बाद एक गोलियों की तड़तड़ाहट से मोहल्ला गूंज उठा। गोलियों की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए।
राहुल ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि ससुर विश्वनाथ के बेटे हर्षवर्धन व उसकी पत्नी ज्योति समेत दो बेटियां थीं। उन्होंने अपनी सेवा के लिए ज्योति को शुरुआत से ही घर पर रख रखा था। राहुल लखनऊ हाईकोर्ट में अधिवक्ता हैं। उन्होंने बताया कि 10 दिन में परिवार से मिलने के लिए आते रहते हैं। गुरुवार को ही लखनऊ से आए थे। साला हर्षवर्धन प्रॉपर्टी को लेकर पत्नी और उससे खुन्नस खाए हुए था।
विज्ञापन
2 of 7
etawah double murder
- फोटो : अमर उजाला
अक्सर इसे लेकर वह विवाद करता रहता था। इसकी कई बार शिकायतें थाने में भी की गई हैं, लेकिन पारिवारिक मामला होने की वजह से आपसी समझौता हो जाता था। ससुर ने नाराजगी जताते हुए साले को घर में एक कमरा रहने के लिए दे दिया था, जबकि पत्नी और बेटी तासू (03) पूरे घर में सामान्य रूप से रहते थे। यही साले को अखरता था।
विज्ञापन
3 of 7
वारदात के बाद लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
रविवार रात को भी हर्षवर्धन ने उल्टा सीधा कहा था। रोकने पर उसने दोनों बेटों के साथ मिलकर हमला बोल दिया। कई राउंड फायर किए। इसमें बेटी और पत्नी की मौत हो गई। राहुल ने बताया कि उसकी भी अंगुली में गोली लगी है।
4 of 7
जांच करती टीम
- फोटो : अमर उजाला
जमीन के विवाद में बहन और भांजी की गोली मारकर हत्या
जानकारी के अनुसार, इटावा की फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के महेराचुंगी के पास जमीन के विवाद में भाई ने बहन और भांजी की रविवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी। बीच-बचाव में आया बहनोई भी जख्मी हुआ है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। रिटायर्ड सीएमओ विश्वनाथ के बेटे हर्षवर्धन चौहान और शादीशुदा बेटी ज्योति परिवार के साथ महेराचुंगी स्थित पैतृक मकान पर रहते थे। ज्योति की 2019 में लखनऊ स्थित सीतापुर रोड निवासी राहुल के साथ शादी हुई थी। पिता अपनी सेवा के लिए बेटी ज्योति उसके परिवार को अपने ही मकान में रखे हुए थे।
विज्ञापन
5 of 7
विलाप करता घायल बहनोई
- फोटो : अमर उजाला
पिता की पैतृक संपत्ति पर बहन का हक होने से भाई हर्षवर्धन बहन से खुन्नस मानने लगा था। इसे लेकर अक्सर लड़ाई भी होती थी। रविवार रात लगभग 10 बजे बंटवारे को लेकर भाई-बहन में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद हर्षवर्धन ने कुछ साथियों के साथ बहन ज्योति (35), तासू (03) को गोली मार दी।
विज्ञापन
6 of 7
मां-बेटी के फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
ज्योति की मौके पर ही मौत हो गई। तासू को परिजन जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने बेटी को मृत घोषित कर दिया। बहनोई राहुल का आरोप है कि उस पर गोली मारकर हत्या का प्रयास किया। उसकी अंगुली से छूकर कारतूस निकलने का भी आरोप लगाया है। सूचना पर थाना पुलिस और फोरेंसिक की टीम पहुंच गई। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं।
भाई-बहन के पैतृक जमीन के विवाद की बात सामने आई है। भाई समेत तीन लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया गया है। इसमें बहन और उनकी तीन साल की बेटी की मौत हो गई। मुख्य आरोपी भाई को हिरातस में ले लिया गया है। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। -संजय कुमार वर्मा, एसएसपी