फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां हॉकी-तलवार और स्टेनगन के साथ निकली रामनवमी शोभायात्रा, देखें तस्वीरें

Thu, 06 Apr 2017 06:03 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 10
कानपुर में रामनवमी पर न‌िकली शोभा यात्रा - फोटो : राहुल शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
यूपी के कानपुर ज‌िले में रामनवमी के मौके पर ‘जय श्रीराम’ के नारों के साथ व‌िशाल शोभायात्रा निकाली गई।



 
विज्ञापन

2 of 10
कानपुर में रामनवमी के मौके पर ह‌थ‌ियारों के साथ न‌िकली शोभा यात्रा - फोटो : राहुल शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
यहां मसवानपुर और रावतपुर इलाके में बुधवार को राम नवमी के मौके पर यह शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान जबरदस्त भीड़ जुटी। रावतपुर गांव में मौजूद रामलला मंदिर परिसर से लाखों लोग एक जुलुस के रूप निकले। शोभायात्रा में शामिल लोग हॉकी, लाठी, डंडे, फरसे और तलवार और स्टेनगन से लैस दिखे। केवल यही नहीं यात्रा के दौरान कई लोग स्टंट भी करते द‌िखाई द‌िए। 

 
विज्ञापन

3 of 10
कानपुर में रामनवमी शोभा यात्रा पर द‌िखे व‌िशाल ध्वज - फोटो : राहुल शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
इस दौरान किसी ने मुंह में पेट्रोल भरकर आग लगाकर स्टंट दिखाया, तो किसी ने 40 फीट लंबे ध्वज को हवा में लहराकर करतब दिखाए। कानपुर के कल्याणपुर थाना अंतर्गत बुधवार को रामभक्तों का जोश देखने लायक था।

 

4 of 10
कानपुर में रामनवमी के मौके पर न‌िकली सुंदर झांक‌ियां - फोटो : राहुल शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
मसवानपुर हो या रावतपुर का इलाका हर तरफ बस राम भक्त ही नजर आ रहे थे। शोभायात्रा में सभी भगवान की झाकियां थी। रामनवमी के अवसर पर निकली इस यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।
 
विज्ञापन

5 of 10
कानपुर में रामनवमी के मौके पर राम मंद‌िर की मॉडल पहली बार - फोटो : राहुल शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
झाक‌ियों में इस बार मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा राम मंद‌िर। राम नवमी के मौके पर ऐसा पहली बार हुआ है जब राम मंद‌िर का मॉडल तैयार कर उसे झांकी में शाम‌िल क‌िया गया हो।   
विज्ञापन

6 of 10
राम मंद‌िर के मॉडल के साथ युवाओं में द‌िखा अलग जोश - फोटो : राहुल शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
यही नहीं, इसबार सबसे ज्यादा युवा राम मंद‌िर की झांंकी के आसपास ही नजर आए। तलवार लहराते हुए जय श्रीराम के नारों की गूंज इसी झांकी के पास सबसे तेज सुनाई पड़ी।
विज्ञापन

7 of 10
कानपुर में रामनवमी पर मां भारती का मॉडल - फोटो : राहुल शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
इस बार मां भारती का भी मॉडल तैयार क‌िया गया था। इसे भी राम नवमी की झांकी में शाम‌िल क‌िया गया। इसके चारों और भगवा झंडे लहराते नजर आए।

8 of 10
हनुमान का वेश में कला प्रस्तुतीकरण - फोटो : राहुल शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
शोभा यात्रा के दौरान बीच-बीच में जहां-कहीं देखने वालों की भी़ड़ जुटती वहां कला प्रस्तुतीकरण क‌िया जाता। शोभा यात्रा के दौरान अपनी कला से हनुमान के वेश में कला द‌िखाने वाले एक शख्स ने सबका का मन मोह ल‌िया। लगा साक्षात हनुमान म‌िल गए हों।

9 of 10
कानपुर में रामनवमी शोभा यात्रा पर ऐसे नजर आए हनुमान - फोटो : राहुल शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
बस फ‌िर क्या था, हनुमान की कलाओंं से प्रभाव‌ित होकर उनकी सेना उनके पीछे-पीछे हो ली। युवा सारे रस्ते उनके इर्द-ग‌िर्द उन्हें घेरे चलते रहे।
विज्ञापन

10 of 10
शोभा यात्रा में बच्चों ने भी ल‌िया ह‌िस्सा - फोटो : राहुल शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
रामनवमी शोभा यात्रा के मौके पर इस बर बच्चों का जोश भी सातवें आसमान पर था। छोटे-छोटे बच्चे भी जय श्रीराम के नारे लगाते हुए भीड़ के साथ कदम से कदम म‌िलाकर चलते द‌िखाई द‌िए। ये छोटे-छोटे बच्चे कहते नजर आए 'बच्चा-बच्चा राम का जन्मभूम‌ि के काम का'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें