फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तस्वीरों में देखें, रामनवमी पर हिन्दू-मुस्लिम एकता का ‘अद्भुत संगम’

Thu, 06 Apr 2017 08:38 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
शोभायात्रा का स्वागत करते मुस्लिम
रामनवमी के अवसर पर बुधवार को यूपी के अधिकतर शहरों में हिन्दू-मुस्लिम एकता का  ‘अद्भुत संगम’ संगम देखने को मिला। जगह-जगह निकली शोभा यात्राओं में मुस्लिम समाज के लोगों ने भी बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। भगवान श्रीराम की वेशभूषा धारण किए बच्चों को माला पहनाकर लोगों ने आशीर्वाद लिया। 
   
विज्ञापन

2 of 5
शोभायात्रा का स्वागत करते मुस्लिम - फोटो : नीरज दीक्षित अमर उजाला, जालौन
हिन्दू-मुस्लिम एकता का प्रदर्शन करती ये तस्वीर यूपी के जालौन जिले की है। जहां 42 डिग्री तापमान में निकली शोभायात्रा में कुछ मुस्लिम समाज के लोग भी शामिल हो गए। इस दौरान लोगों ने भगवान राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान बने बच्चों का माला पहनाकर स्वागत किया। 
विज्ञापन

3 of 5
शिव को पानी पिलाते मुस्लिम समाज के लोग
शोभायात्रा में जब घोड़े पर सवार भगवान शंकर को प्यास लगी तो उनकी प्यास बुझाने को यूसुफ अंसारी दौड़े चले आए। उन्होंने घोड़े पर बैठे शिव की वेषभूषा धारण किए शख्स को अपने हाथों से पानी पिलाया। 

4 of 5
शोभायात्रा का स्वागत करते मुस्लिम
कानपुर के बिठूर में निकली राम जी की सवारी में हिंदू-मुस्लिम एकता की एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली। यहां मोहम्मद इम्तियाज के साथ कई मुस्लिमों ने शोभा यात्रा का स्वागत कर सभी का मुंह मीठा कराया और आशीर्वाद लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राम नवमी यात्रा
इसी क्रम में कानपुर के रावतपुर गांव स्थित राम लला मंदिर से भगवान श्रीराम की यात्रा जोश और उत्साह के साथ निकाली गई। इस दौरान 120 फिट का श्रीराम ध्वज आकर्षण का केंद्र बना। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें