फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपाल यादव को खटक सकती हैं भतीजे की ये बातें, गंगाजल उठाने के लिए तैयार अक्षय

Sat, 27 Apr 2019 01:23 AM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय यादव ने शिवपाल पर लगाए आरोप - फोटो : अमर उजाला
सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव के पुत्र अक्षय यादव ने अपने चाचा पर कई आरोप लगाए हैं। इस दौरान उन्होंने शिवपाल की पार्टी को भाजपा की बी टीम बता डाला। चाचा-भतीजे के बीच संबंधों में कितनी खटास है इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि शिवपाल पर लगाए आरोपों के लिए अक्षय गंगाजल उठाने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अक्षय यादव ने शिवपाल पर लगाए आरोप - फोटो : अमर उजाला
फिरोजबाद सीट पर प्रसपा ने भाजपा के लिए काम किया है। प्रसपा सौ प्रतिशत भाजपा की बी टीम है। यही सच है और इस सच के लिए मैं गंगाजल और गीता उठा सकता हूं। अक्षय शुक्रवार को सपा के इटावा में जिला कार्यालय पर पत्रकारवार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने के लिए जिनके पास रुपये नहीं थे, वे हेलीकॉप्टर से प्रचार कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
अक्षय यादव ने शिवपाल पर लगाए आरोप - फोटो : अमर उजाला
कहा कि फिरोजाबाद में प्रसपा के बस्ते तक गायब हो गए थे। फिरोजाबाद में गठबंधन भारी मतों से जीत दर्ज करेगा, बस फैसला आना शेष है। गठबंधन की लहर अब इटावा पहुंच चुकी है। इटावा आने का मकसद सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का सावधान करना है।

 

4 of 5
मुलायम सिंह यादव, शिवपाल सिंह यादव और अक्षय यादव
उन्होंने कहा कि प्रसपा का कोई प्रत्याशी नहीं जीत रहा है। उसके नेता भाजपा के पक्ष में वोटिंग करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अक्षय यादव और शिवपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में कम मतदान का कारण अक्षय ने गर्मी को बताया। कहा कि ईवीएम में खराबी होने से भी मतदान रुका रहा और लाइन में लगे मतदाता वापस चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें