दोस्तों चुनावी कुंभ चलि रहा है.. नेता लंबी-लंबी छोड़ रहे हैं.. अभीन परसों संगीत टाकीज चौराहे पे एक नेता भाषण देत भये कहत रहैं कि प्यारे भाइयो अउर बहिनों.. हम आप लोगन का बताय दे चाहित है कि ई सरकार आप लोगन से धोखा करि रही है.. आप लोगन का जौने पानी मिलत है उई शुद्ध नाही है.. ई पानी केर ताकत पहिलेहे से निकाल ली जात है..
विज्ञापन
2 of 8
राजू श्रीवास्तव (फाइल फोटो)
ई पानी केर अन्दर जौने बिजली है ओका निकाल के चाइना का बेचा जा रहा है.. तबहीं नवाबगंज वाले संतोस बोलि पड़े अरे ई तो कुछौ नाय.. अभीन कल हम घाटमपुर गे रहन.. हुंवा एक नेता किसानों से कहत रहा कि किसान भाइयों.. आप लोग आपन खेतन मा मिटटी मा मेहनत करत हौ.. अगर आप लोग अबकी हमका जिताय दिहेव तो हम आप सबै लोगन के खेत पक्के करवाय देबै.. पूरे खेत मा टाइल्स लगवाय देबै.. फिर खेतन मा काम करत भये ना आप लोगन के पैर गंदे हुइहैं अउर ना कांटा लगिहैं.. हम कहा यार ई प्रकार के नेता लोगे इत्ता बम्पिलाट ज्ञान लावत कहां से हैं !!
विज्ञापन
3 of 8
राजू श्रीवास्तव (फाइल फोटो)
खैर चुनावी कुंभ मा हर गली नुक्कड़ पे चुनावी चकल्लस चलत है.. जौने लोगे आपन घर मा आपन मर्जी से टीवी केर चैनल नाही बदल सकत हैं.. ऊई पूरे देस केर चुनावी रिजल्ट अईस पेस करत हैं जैसे मोदी जी इनसे पूछे बगैर कुछु नाही करत हैं.. अइसेहे अभीन हफ्ता भर पहिले केर बात आय.. तब तक कानपूर केर फाइनल प्रत्याशी वाली लिस्ट नाही आय रही.. तो श्यामनगर चौराहे पे चाय के होटल पे बात चलत रही.. अउर मजे केर बात ई आय कि उस होटल केर दिवार पे बड़ा बड़ा लिखा रहा हिंया बईठ के लम्बी लम्बी छोड़ना मना है ..
4 of 8
राजू श्रीवास्तव (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
होटल पे बइठे एक बोले सुना है अबकी बार इरफान सोलंकी का एमपी का टिकेट मिलि रहा है.. अरे जीता भया विधायक है.. इस पे दूसरा बोला जीता भया है तो का भवा.. भईया ई सांसदी केर चुनाव आय.. ई इरफान केर बस का नाही .. तबहीं कोई बोला सुना है अबकी नेता जी कौनो मयंक अग्रवाल का टिकेट दई रहे हैं .. तो कोऊ बोला मयंक अग्रवाल.. ई कौन हैं बे.. तो एक बोला अरे कौनो बड़े उद्योगपति आंय.. तभी कोऊ बोला मगर हर बार तो नरेश अग्रवाल का टिकट मिलत रहा ..
विज्ञापन
5 of 8
राजू श्रीवास्तव (फाइल फोटो)
तो दूसर बोला हाँ अबकी उनका टिकट कटि गवा.. तबहीं कोई अउर बोला वइसे अबकी कांग्रेस से अजय कपूर बहुत जोर मारे रहैं.. मगर टिकट मिलि रहा है जायसवाल साहब का.. ऐसेहे बीजेपी से अबकी मुरली मनोहर जोशी केर टिकटौ कटीहै .. तभीने कोऊ बोला नाही यार जोशी जी केर टिकट ना कटीहै.. जोशी जी जब बीजेपी केर स्थापना भई रही तब से साथ हैं.. तो कोई बोला अरे तो उनकी अब उम्र हुई गे.. अब आराम करें.. देखेव अबकी उनका टिकट ना मिलि..
विज्ञापन
6 of 8
राजू श्रीवास्तव (फाइल फोटो)
उनकी जगह अबकी बार सतीश महाना का टिकट मिलिहै .. इस पे कोऊ कहिस पर महाना तो पहिलेहे से मंत्री हैं.. तो जवाब मिला अरे तो मंत्री किसी अउर का बनाय दिहा जाई.. महाना जी कम से कम मोदी जी खातिर एक सीट तो जीतै लेंहे.. तबहीं कोऊ कहिस अरे तुम सब लोगन का बस बोले से मतलब आय.. बस मुंह खोला अउर भक्क से बोल दिया.. देखेव अबकी बीजेपी से टिकट सलिल विश्नोई का मिलिहै .. तबहीं गजोधर बोले गुरु हमें लग रहा है अबकी बीजेपी से राजू श्रीवास्तव को टिकट मिल जाई..
विज्ञापन
7 of 8
राजू श्रीवास्तव (फाइल फोटो)
तो कौनो बोला अरे यार तुमहूं कुछौ उड़ावा करत हौ.. हम कहा गुरु हिंया सब हवाहवाई उड़ाय रहे हैं.. हिंया से हाथ पैर बचाय के निकसि लेव.. वइसे अभीन कल पटकापुर वाले छुट्टन आये रहे तो कहे लगे ई राजनीति मा कौनो यारी दोस्ती या गठबंधन स्थाई नाही होत है.. अगर कुछौ स्थाई होत है तो सत्ता केर लालच.. जेके खातिर कौनो केहू के साथे कुछौ कर सकत है..
इसलिए दिखावे पे मत जाव.. आपन अकल लगाओ.. आपन वोट सोच समझ के जिम्मेदार प्रत्याशी का दिहेव.. काहे से देस के भविष्य का सवाल आय!! लास्ट मा हम एक्के बात कहे चाहित है कि हमरी बात ध्यान से सुना करौ.. काहे से हमरे घर में हमरी कोई सुनत नहीं है ..