कानपुर के मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन हो गया है। वो 41 दिनों से एम्स में भर्ती थे। कुछ दिनों पहले ही दिल का दौरा पड़ने के बाद से ही कॉमेडियन अस्पताल में भर्ती थे। हम आपको उनके कुछ खास किस्सों के बारे में बताने जा रहे हैं।
स्कूल में मिमिक्री सुनने के लिए लगती थी भीड़
हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव की मिमिक्री के चर्चे, तो स्कूल के समय से ही चले आ रहे हैं। मगर उन्हें अपनी असली पहचान 2005 में लाफ्टर चैलेंज में आने के बाद मिली। जिस समय वह स्कूल में बिक्री करते थे, तो मित्रों का जमावड़ा लग जाता था। यह कहना है राजू श्रीवास्तव के बचपन के मित्र संजय कपूर का। के ब्लॉक निवासी संजय कपूर ने बताया कि 1978 में सुभाष पब्लिक स्कूल में हम लोग साथ में ही पढ़ते थे। सन 1983 में पढ़ाई पूरी करने के बाद दोनों लोग साथ-साथ मुंबई भी गए।