कानपुर के बर्रा की हर्षिता श्रीवास्तव के खाते में जिस फ्लिज मूवीज कंपनी के जरिये लाखों रुपये आए, उसी के बैनर पर राज कुंद्रा पोर्न और सेमी पोर्न फिल्में रिलीज करवाता था। भले ही फिल्म राज कुंद्रा के प्रोडक्शन हाउस में बनी हो या फिर कहीं से खरीदी गई हो। राज कुंद्रा वेबसिरीज या फिर पोर्न फिल्म में काम करने से पहले एक्ट्रेस से सहमति पत्र भी भरवाता था, ताकि उसे भविष्य में किसी कानूनी पचड़े में न फंसना पड़े। सहमति पत्र में अभिनेत्री साफ लिखती थीं कि उन्हें 10 हजार रुपये में कास्ट किया गया है। वे फिल्म में हर तरह का रोल करने की सहमति देती हैं। इसमें प्रोडक्शन हाउस का कोई दबाव नहीं है। वे फिल्म के लिए टॉपलेस, न्यूड, लिप-लॉक सीन देने को तैयार हैं। सहमति पत्र में लिखा होता था कि फिल्म दुनिया के सबसे बड़े ओटीटी प्लेटफार्म में एक से फ्लिज मूवीज के बैनर तले रिलीज होगी।
विज्ञापन
2 of 5
शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा
- फोटो : Twitter
फ्लिज पर संकट आया तो बना ली नई वेबसाइट
फ्लिज मूवीज का दफ्तर भोपाल में है। बताते हैं कि यह कंपनी अरविंद कुमार श्रीवास्तव की देखरेख में संचालित होती थी। साथ ही वह सिंगापुर में कुंद्रा की दूसरी कंपनी नियो फ्लिक्स का भी काम देखता था। जनवरी 2021 में फ्लिज मूवीज पर पोर्न फिल्में प्रसारित करने के आरोप में कुंद्रा पर एफआईआर हुई तो अरविंद ने ही इसके स्थान पर फ्लिज मूवीज एचडी मी के नाम से नई वेबसाइट बना ली थी और इसी में नई पोर्न फिल्में अपलोड करवाने लगा। बताते हैं कि अरविंद ने फिल्म डॉट कॉम के नाम से एक नया डोमेन बुक करा रखा है। अरविंद का पासपोर्ट 14 अगस्त 2018 को भोपाल से ही बना था।
विज्ञापन
3 of 5
शिल्पा शेट्टी संग राज कुंद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
ईडी करेगा लेनदेन की जांच
सूत्र बताते हैं कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी इस प्रकरण में जांच के संकेत दिए हैं। ईडी के अधिकारियों ने मुंबई क्राइम ब्रांच से इस प्रकरण से जुड़े दस्तावेज हासिल किए हैं। इसमें अरविंद, हर्षिता, उमेश कामत, गहना वशिष्ठ, तहमीन खान समेत 11 लोगों के खातों का विवरण भी मांगा गया है। ईडी का मानना है कि कुछ खाते तो पकड़ में आ गए, लेकिन इस तरह के लेनदेन वाले और भी खाते हो सकते हैं। इसके लिए विशेषज्ञों की टीम की जरूरत है।
4 of 5
शिल्पा शेट्टी संग राज कुंद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
फरवरी में बना एप, मई में पहुंचने लगी रकम
राज कुंद्रा ने फरवरी 2019 में आर्म्स प्राइम मीडिया लिमिटेड नाम की कंपनी बनाई थी। इसी दौरान हॉटशॉट्स नाम का एप डेवलप कराया। बताते हैं कि इस एप को डेवलप करने में अरविंद ने मदद की थी। वह सूचना तकनीक के मामलों का जानकार है, इसलिए राज ने उसे कंपनी के साझीदार के तौर पर शामिल किया। एप बनने के तीसरे महीने यानी मई 2019 में ही हर्षिता के खातों में पैसा पहुंचने लगा। इससे साफ है कि अरविंद ने फ्लिज में हर्षिता को भी बतौर भागीदार शामिल किया।
शिल्पा शेट्टी संग राज कुंद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
अरविंद, हर्षिता ने जाना माता, पिता का हाल
अरविंद श्रीवास्तव ने सोमवार को अपने पिता नर्वदा प्रसाद को फोन करके हालचाल लिया। भरोसा दिया कि वे परेशान न हों। उसने कुछ गलत नहीं किया है। उधर, हर्षिता ने बर्रा-8 स्थित अपने मायके में मां को फोन करके हालचाल लिया। पूछा कि मीडिया वाले क्या उनके पास भी आए?