फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चेहरा...हाथ और कूल्हे का बुरा हाल, सिर पर 13 से अधिक चोटें; दोस्तों ने इसलिए नृशंसता से किया राहुल का कत्ल

Tue, 30 Dec 2025 12:21 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

यूपी के कानपुर में शराब पीने के दौरान दोस्तों को गाली दी तो युवक को ईंट से कूंचकर मार डाला। निरालानगर मैदान पर नग्न शव क्षतविक्षत हालत में मिला। कुत्तों ने कूल्हा, हाथ, पेट और गर्दन नोच खाया। पुलिस ने चाचा-भतीजे को गिरफ्तार किया है। दो साल से राहुल की पत्नी घर की पहली मंजिल में अलग रह रही थी।
विज्ञापन
1 of 14
कानपुर में राहुल की हत्या - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कानपुर में शराब पीने के दौरान गाली देने पर दोस्तों ने पूर्व पेट्रोलपंप कर्मी को ईंट से कूंचकर मार डाला। हत्या से पहले नग्नकर बेल्ट से पीटा। निरालानगर मैदान पर सोमवार सुबह क्षतविक्षत शव मिला। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दो दोस्तों को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उन्होंने जुर्म भी स्वीकार कर लिया है।

पालेपुर गांव निवासी राम प्रकाश अवस्थी नौबस्ता गल्ला मंडी स्थित ऑयल डिपो में गार्ड हैं। उन्होंने बताया कि वह परिवार के साथ हनुमंतविहार थानाक्षेत्र के संजय गांधीनगर में रहते हैं। उनका बेटा राहुल अवस्थी (35) रमईपुर स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम पंप में सेल्समैन था। उसकी शादी सरायमीता निवासी माया देवी के साथ तीन साल पहले हुई था। 
विज्ञापन

2 of 14
राहुल की हत्या के बाद जांच करती पुलिस की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पिता ने बताया कि शादी के 15 दिन बाद से ही बेटे और बहू के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर अक्सर झगड़ा होता रहता था। करीब दो साल से बहू, बेटे से अलग घर की पहली मंजिल में रह रही है। उनके परिवार में एक ही मोबाइल है। रविवार रात करीब 10:45 बजे बेटा राहुल उन्हें मोबाइल देकर कुछ देर में आने की बात कहकर चला गया था इसके बाद वह नहीं लौटा। 
विज्ञापन

3 of 14
राहुल की हत्या के बाद जांच करती पुलिस की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोमवार सुबह शव नग्नावस्था में निरालानगर मैदान में लगी जलपरी प्रदर्शनी के पीछे क्षत-विक्षत हालत पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। उसके कपड़े और बाइक शव से करीब 20 फीट दूर पड़े मिले। बाइक में चाभी लगी हुई थी। जैकेट में हिंदुस्तान पेट्रोलियम का लोगो लगा हुआ था। 
 

4 of 14
राहुल की हत्या के बाद जांच करती पुलिस की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चेहरा, बायां हाथ, दाहिना कूल्हा, गर्दन और पेट को बुरी तरह से नोंचा
वहीं, कुत्तों ने शव का चेहरा, बायां हाथ, दाहिना कूल्हा, गर्दन और पेट को बुरी तरह से नोच डाला था। बाइक नंबर के आधार पर परिजनों से संपर्क किया गया तो मृतक की बहन पूजा अवस्थी और पिता राम प्रकाश ने शव राहुल का होने की पुष्टि की। फॉरेंसिक टीम ने मौके से खून से सनी ईंट बरामद की। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने जायजा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

 
विज्ञापन

5 of 14
राहुल की हत्या के बाद जांच करती पुलिस की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डीसीपी साउथ ने बताया कि रात को राहुल पिता को मोबाइल देने गया था तब नौबस्ता के बाबानगर निवासी हत्यारोपी कामता शर्मा और उसका भतीजा मोहित शर्मा भी साथ थे। सीसीटीवी फुटेज में दोनों दिखाई दे रहे हैं। पिता की तहरीर के आधार पर आरोपियों को पकड़ा गया तो उन लोगों ने हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। 
विज्ञापन

6 of 14
राहुल की हत्या के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपियों ने बताया कि कि दो दिन पहले शराब पीने के दौरान राहुल ने गालियां दी थी। इसका बदला लेने के लिए साजिश के तहत साथ ले जाकर शराब पिलाई। इसके बाद उसे बेल्ट से पीटना शुरू किया। कपड़ों की वजह से उसके चोट नहीं लग रही थी इसलिए कपड़े उतरवाकर बेरहमी से पीटा। बाद में पास पड़ी इंटरलॉकिंग वाली ईंट से सिर कूंचकर हत्या कर दी।
 
विज्ञापन

7 of 14
राहुल की हत्या के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राहुल की नृशंस हत्या के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचीं राहुल की फुफेरी बहनों नेहा व पूजा का कहना था कि वह रविवार रात घर गईं थी। वहां भाई के साथ बैठकर खाना खाया। इसके बाद कामता उन्हें घर से लेकर चला गया। करीब 11 बजे घर जाते समय भाई और कामता उन्हें संजय गांधीनगर के बंबा के पास खड़े मिले। कामता बेहद नशे में था। 
 

8 of 14
राहुल की हत्या के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सिर पर 13 से ज्यादा चोटें मिली
इसके बाद भाई से घर जाने के लिए कहकर वह लोग अपने घर चली गईं। उन्हें क्या पता था कि रात का सवेरा ऐसा होई। धोखे से बुलाकर मेरे भाई को मार डाला है। वहीं, वीडियोग्राफी व पैनल से किए गए पोस्टमॉर्टम में सिर पर करीब 13 से ज्यादा चोटें मिली हैं। हेड इंजरी से अधिक खून बहने से मौत की पुष्टि हुई है।
 

9 of 14
राहुल की हत्या के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राहुल की 19 फरवरी 2023 को हुई थी शादी
संजय गांधीनगर निवासी राहुल इकलौता थे। उनकी शादी पनकी के सरायमीता निवासी श्रवण कुमार की बेटी नीतू से 19 फरवरी 2023 को हुई थी। उनकी एक बड़ी बहन पूजा हैं। परिवार और रिश्तेदारों ने उन लोगों को ढांढस बंधाया कहा कि उन्हें पुलिस और मुख्यमंत्री पर न्याय दिलाने का पूरा भरोसा है।
 

10 of 14
राहुल की हत्या के बाद जांच करती पुलिस की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एनिवर्सरी में स्टेटस लगाने के लिए खींची थी फोटो... क्या पता था याद रह जाएगी
पोस्टमॉर्टम हाउस में राहुल की पत्नी नीतू और मां रेखा चीखने चिल्लाने लगीं। बिलख रहीं मृतक की चचेरी बहन अन्नू का कहना था कि तीन दिन पहले ही राहुल परिवार संग घर आए थे। उनकी अगले साल फरवरी में एनिवर्सरी थी। इस कारण उन सभी लोगों ने एक साथ फोटो भी खींचे। वह एनिवर्सरी पर स्टेटस लगाकर बधाई देने के लिए पहले से सोच रहीं थी लेकिन उन्हें क्या पता था कि मोबाइल में कैद कर रही तस्वीर केवल याद बनकर रह जाएगी।
 

11 of 14
घटनास्थल पर खड़ी राहुल की बाइक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घर पहुंची पुलिस बोली... एक्सीडेंट हो गया है
परिजनों ने बताया कि वह लोग रात भर राहुल की तलाश करते रहे। इसके बाद थकहार के घर लौट आए। सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे वह लोग नींद के हालत में थे, इसी दौरान पुलिस घर पहुंची और राहुल की बाइक के बारे में पूछताछ करने लगी। पुलिसकर्मियों ने उन लोगों को एक्सीडेंट होने की जानकारी दी। इस पर वह लोग जब हैलट पहुंची तो हत्या की जानकारी हुई।
 

12 of 14
घटनास्थल पर पड़ी राहुल की जैकेट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हमसे लेकर गए थे 15 हजार, लूट लिए गए
पत्नी नीतू का आरोप है कि पति राहुल को किसी को 15 हजार रुपये देने थे। इस पर उन्होंने इंतजाम कर रुपये दिए थे, लेकिन आरोपी कामता और उसके भतीजे ने वह रुपये भी लूट लिए। उनके पति फोन नहीं रखते थे। इसलिए जब कामता लेकर जा रहा था तो वह उनके ससुर का फोन लेकर गए थे। रात 11 बजे उनसे बात हुई तो बोले बस रास्ते में हैं, आ रहे हैं। इसके बाद उनकी आंख लग गई।

13 of 14
राहुल की हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छुट्टी करने के कारण पेट्रोल पंप में आने से मना कर दिया था
बिलखती पत्नी नीतू ने बताया कि पति रमईपुर स्थित एक पेट्रोल पंप पर काम करते थे। हाल में तबीयत ठीक न होने के कारण पति राहुल ने 2-3 दिन छुट्टी कर ली थी। वह जब छुट्टी के बाद पंप गए तो वहां उन्हें काम करने से मना कर जाने के लिए कह दिया गया। इस कारण वह घर चले आए और जानकारी दी। अभी वह तीन चार दिन से खाली थे।
 
विज्ञापन

14 of 14
राहुल की हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लोडर से उतारा शव तो जमीन पर गिरा
गोविंद थानाक्षेत्र के निराला नगर में हत्या कर फेंके गए युवक के नग्न शव को आननफानन पुलिस ने हंगामे से पहले हटवाकर लोडर से पोस्टमॉर्टम हाउस भिजवाया। यहां एक सिपाही और होमगार्ड खून से लथपथ शव लेकर पहुंचे। लोडर से उतारते समय शव जमीन पर गिर गया। इस पर सिपाही ने होमगार्ड को जमकर फटकार लगाई।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें