फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति का दंगल: इस शहर में आज लगेगा सियासत के दिग्गजों का जमावड़ा, चाहत सिर्फ एक यूपी में धाक जमाना

Wed, 24 Apr 2019 02:52 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
अखिलेश यादव, मायावती, राहुल गांधी।
देश की राजनीति में यूपी का सबसे अहम स्थान माना जाता है। शायद यही वजह है कि 24 अप्रैल के दिन यहां राजनीति का दंगल होगा। यूपी के कानपुर में सियासत के सबसे बड़े दिग्गजों का जमावड़ा लगेगा। लोकसभा चुनाव 2019 का तीसरा चरण मंगलवार को खत्म हो गया है।
विज्ञापन

2 of 5
पीएम मोदी, राहुल गांधी, अखिलेश यादव, मायावती
अब चौथे चरण की तैयारी है जो 29 अप्रैल को होगा। इसमें यूपी की 13 सीटें शामिल हैं। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान कानपुर सहित आसपास के 13 लोकसभा सीटों पर 29 अप्रैल को होगा। जिसको लेकर सभी पार्टियां अपनी पूरी ताकत चुनाव प्रचार में लगा रही हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बृजेंद्र स्वरूप पार्क में, बसपा सुप्रीमो मायावती बिधनू, सपा के मुखिया अखिलेश यादव जीआईसी में चुनावी जनसभाओं को करेंगे संबोधित। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल मोतीझील स्थित लाजपत भवन में राष्ट्र निर्माण में उद्यमियों-व्यापारियों की भूमिका पर करेंगे संवाद। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी भी शाम को मोतीझील में करेंगे रोड शो।

 

4 of 5
राहुल गांधी - फोटो : पीटीआई
भाजपा सरकार में रेल मंत्री पियूष गोयल एवं भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी भी कानपुर शहर में मौजूद रहेंगे। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार को जीआईसी इंटर कालेज चुन्नीगंज के मैदान में गठबंधन प्रत्याशी रामकुमार के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फर्रुखाबाद पहुंची बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : अमर उजाला
यह कार्यक्रम स्थल मुस्लिम बहुल आबादी के नजदीक रखा गया है। इसके साथ ही आसपास पिछड़े और अनुसूचित जाति वर्ग की भी आबादी है। सपा-बसपा का मानना है कि अखिलेश की जनसभा से गठबंधन को मजबूती मिलेगी। मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में कांग्रेस और पिछड़ों, अनुसूचित जाति की आबादी में भाजपा की सक्रियता से गठबंधन के दल असहज महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें