फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव ने मोदी-योगी पर दिए बड़े बयान, सीएम को बताय जीरो तो पीएम को कहा सबसे बड़ा फेंकू

Wed, 24 Apr 2019 02:50 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 7
जनसभा को संबोधित करते अखिलेश यादव
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यंमत्री एवं सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि गठबंधन भाजपा का सफाया कर देगा। कन्नौज लोकसभा क्षेत्र से गठबंधन प्रत्याशी और पत्नी डिंपल यादव के साथ पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने मंगलवार को औरैया और बिधूना में दो जनसभाएं संबोधित कीं। 

 
विज्ञापन

2 of 7
अखिलेश यादव जनसभा को संबोधित करते हुए
औरैया में उन्होंने जहां औरैया वासियों की नब्ज टटोलते हुए स्थानीय मुद्दों को खूब उछाला तो वहीं बिधूना में सीएम योगी आदित्यनाथ को बाबा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिल्ली वालों का संबोधन दिया। उन्होंने सीएम को जहां टेक्नोलॉजी के मामले में जीरो बताया तो वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का सबसे बड़ा फेंकू बताया।

 
विज्ञापन

3 of 7
जनसभा को संबोधित करने जाते अखिलेश यादव
उन्होंने बिधूना में बिना पाकिस्तान का नाम लिए प्रधानमंत्री पर तंज कसा कि खुद तो जाकर खीर खा आए और यहां हम लोगों को आपस में लड़ा रहे हैं। खुद सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक के नाम पर वोट मांगते घूम रहे हैं। अखिलेश यादव ने डायल 100 नंबर और एंबुलेंस सेवा को बिगाड़ने का जिम्मेदार सीएम योगी को ठहराया।

 

4 of 7
अखिलेश यादव
उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था वह अमेरिका से लाए थे। एक विशेष अधिकारी को इस व्यवस्था को लागू करने के लिए लगाया था लेकिन बाबा ने यह व्यवस्था बिगाड़ दी। उन्होंने कटाक्ष किया कि भाजपा वालों ने गाय के नाम पर वोट मांगे और गोमाता का ख्याल नहीं रखा। यहां तक कि सांड़ का ख्याल नहीं रखा। एक सांड़ हरदोई में बाबा से मिलने सुरक्षा घेरा तोड़कर पहुंच गया।

 
विज्ञापन

5 of 7
जनसभा को संबोधित करते अखिलेश यादव
उन्होंने दोनों जगहों पर मंच से किसानों और नौजवानों के मुद्दों पर भाजपा को जमकर घेरा। देश से 36 हजार उद्योगपतियों के देश छोड़कर जाने का भी मुद्दा उछाला। कहा कि उद्योगपति देश का पैसा लेकर चले गए और चौकीदार देखते रह गए। पहले चाय और अब चौकीदार, यह भाजपा भयंकर जुमलेबाज पार्टी बनकर रह गई है। 

 
विज्ञापन

6 of 7
सभा को संबोधित करते अखिलेश साथ में पत्नी डिंपल
चुनाव में शासन और प्रशासन भेदभाव कर रहा है, बेईमानी कराई जा रही है। उत्तर प्रदेश में खराब वोटिंग मशीनें लगा दीं और अपने यहां अच्छी लगाई हैं। कैराना में मशीनें खराब होने पर कहा था अधिक हैं इसलिए  खराब हुईं और अब रामपुर में खराब होने पर कह रहे हैं अधिकारियों को ठीक से प्रशिक्षण नहीं मिला।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अखिलेश यादव पत्नी डिंपल के साथ
इसका  जिम्मेदार कौन है, जवाब कौन देगा। ये आरोप सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लगाए हैं।  अखिलेश यादव मंगलवार को करीब 11:15 बजे पत्नी डिंपल यादव के साथ सैफई के मतदान केेंद्र पर वोट डालने पहुंचे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें