फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंत ने कहा अयोध्या में राम मंदिर बनवाइए राहुल जी

Fri, 16 Sep 2016 10:06 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
कांतानाथ मंदिर के महंत से मिले राहुल - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट में किसान सभा करने के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी कांतानाथ मंदिर दर्शन करने पहुंचे। साधु संतों ने राहुल का तिलक कर उन्हें बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं व आशीर्वाद दिया। प्रमुख महंत राम स्वरूपा चार्य ने राहुल को देश का प्रधानमंत्री बनने का आशीर्वाद दिया। संतों ने साफ कहा कि आप अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए उचित कदम उठाएं। 
 
प्रमुख संत ने कहा जैसे आपके पिता राजीव गांधी ने अयोध्या जाकर मंदिर पर लगा ताला खुलवाने का महत्वपूर्ण कार्य किया था, वैसे ही आपने अयोध्या जाकर अच्छा किया है।
 
 
विज्ञापन

चित्रकूट में किसानों के बीच पहुंचे राहुल

2 of 5
चित्रकूट में किसान सभा स्थल की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला, चित्रकूट

इसके पहले खाट सभा को संबोधित करते हुए विपक्षी पार्टियों को राहुल ने आड़े हाथों लिया। सपा के अंतर्कलह पर तंज कसा तो भाजपा के विकास को झूठा बताया। भाजपा सरकार उद्योगपतियों की सरकार बताया। कहा यह केंद्र सरकार किसानों, गरीबों, बेरोजगारों के लिए कुछ भी नहीं करती। जबकि इन्हीं सबका वायदा कर वह सत्ता में आए थे।
 
विज्ञापन

कांग्रेस की किसान सभा के बाद फिर लूटी गई खाट

3 of 5
किसान सभा के बाद कुछ ऐसा दिखा सभा स्थल - फोटो : अमर उजाला
सभा समाप्त होते ही अन्य जनपदों की तरह यहां पर भी लोग खाटिया लूटकर ले जाने लगे। इस बीच सभा स्थल पर अफरा-तफरी का माहोल बन गया। हालांकि कार्यक्रम प्रबंधन कमेटी के आग्रह के बाद कुछ लोगों ने खाट वापस रख दी।

4 of 5
किसान सभा के बाद टूटी खाट पर बैठे लोग - फोटो : अमर उजाला
खटिया लूटने की मची होड़ में कई खाटें टूट गई। खाट पर कब्जा जमाने के लिए कई एक खाट पर लदे नजर आए। सभा खत्म होने के बाद भी माहोल ऐसा रहा कि खटौले पर बैठे दावेदार खटिया छोड़ने को तैयार ही नहीं थे।  

        
विज्ञापन
विज्ञापन

मंहत ने की राहुल के पिता की तारीफ

5 of 5
लोगों से ज्ञापन लेते राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला
किसान सभा के बाद लोगों ने राहुल के करीब जाकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। इसमें उनकी समस्याओंं से संबंधित ब्यौरा दिया गया था।      
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें