मंगलवार को दिन भर हुए राजनीतिक उलटफेर के बाद मुलायम सिंह यादव ने अपने छोटे भाई शिवपाल यादव को सपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही सैफई में उनके समर्थकों ने ढोल और नगाड़ों के साथ जश्न मनाना शुरू कर दिया।
वहीं, बुधवार को मीडिया से बातचीत करते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि बाकी सभी पार्टियां बहुत पीछे हैं। समाजवादी पार्टी आज भी जन-जन में लोकप्रिय है।
विज्ञापन
2 of 4
अपने आवास पर मीडिया को संबोधित करते सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव
- फोटो : अमर उजाला
शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ‘संगठन का काम पूरे कर्तव्यों के साथ करूंगा। नेता जी ने जो जिम्मेदारी दी है उसका पालन करूंगा। 2017 में हम सब मिल कर काम करेंगे और एक बार फिर से पूर्ण बहुमत हासिल करेंगे।’
विज्ञापन
पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच शिवपाल सिंह यादव
3 of 4
अपने चहेते नेता का स्वागत करते समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
शिवपाल सिंह यादव का कहना है कि उत्तर प्रदेश नेताजी मुलायम सिंह यादव और युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में तेजी से विकास कर रहा है।
समर्थकों के बीच में सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे जोश में अपना होश न खोएं। समाजवादी पार्टी टॉप पर है। बाकी सभी पार्टियां यूपी में बस केवल 2 और 3 नंबर की लड़ाई लड़ेंगी। प्रेसवार्ता के दौरान शिवपाल बोले कि सरकार में रहेंगे या नहीं इसका फैसला नेता जी से बात करके ही लेंगे। समाजवादी पार्टी को और मजबूत बनाने के लिए प्रयास जारी रहेगा।