फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार! अपार्टमेंट में बनाए थे केबिन, सीसीटीवी कैमरों से करते थे निगरानी

Fri, 28 Apr 2023 10:11 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Crime: गुमटी नंबर पांच में स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे देह व्यापार का खुलासा पुलिस ने गुरुवार को किया है। एक कॉम्प्लेक्स में चल रहे तीन स्पा सेंटरों पर पुलिस ने एक साथ छापा मारा। मौके से 13 महिलाओं और सात पुरुषों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
1 of 6
स्पा सेंटरों पर कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में स्पा सेंटरों में पुलिस ने छापा मारा, तो नजारा देखकर दंग रह गई। सीढि़यों से होकर अपार्टमेंट तक पहुंचने वाले रास्तों पर स्पा संचालकों ने सीसीटीवी कैमरे लगा रखे थे। स्पा सेंटरों के अंदर केबिन में गहरी नीले रंग की लाइटें जलती मिलीं। इन्हीं केबिनों के साथ ही वॉशरूम में भी शॉवर की सुविधा दी जाती थी।

पुलिस को स्पा सेंटरों में काउंटर पर कुछ युवतियां खड़ीं मिलीं। इसी वेटिंग रूम में कुछ युवक अपनी बारी का इंतजार करते मिले। पुलिस ने उन्हें भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। कुछ दूरी पर छोटे-छोटे केबिन में युवक व युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले।

पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। केबिन के अंदर जमीन पर मोटे गद्दे बिछे मिले। पास ही रखे कई तरह के तेल बरामद हुए। पुलिस के अनुसार गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से सेंटर में आने वालों पर नजर रखी जा रही थी। जांच के लिए डीवीआर जब्त किए हैं।
विज्ञापन

2 of 6
स्पा सेंटरों पर कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने चारों तरफ से घेरकर मारा छापा
पुलिस ने कॉम्प्लैक्स को चारों तरफ से घेरकर छापा मारा, जिससे किसी को भागने का मौका नहीं मिल सका। बता दें कि कानपुर के गुमटी नंबर पांच में स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे देह व्यापार का खुलासा पुलिस ने गुरुवार को किया है। एक कॉम्प्लेक्स में चल रहे तीन स्पा सेंटरों पर पुलिस ने एक साथ छापा मारा।
विज्ञापन

3 of 6
स्पा सेंटरों पर कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
13 महिलाएं और सात पुरुष गिरफ्तार
मौके से 13 महिलाओं और सात पुरुषों को गिरफ्तार किया गया। यहां से आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है। सीपी बीपी जोगदंड को काफी समय से नजीराबाद थाना क्षेत्र में स्पा सेंटरों की आड़ में देह व्यापार की सूचना मिल रही थी। गुरुवार को डीसीपी सेंट्रल प्रमोद कुमार व एडीसीपी साउथ अंकिता शर्मा के नेतृत्व में टीम का गठन किया।

4 of 6
स्पा सेंटरों पर कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
तीन स्पा सेंटरों पर हुई कार्रवाई
पुलिस फोर्स ने गुमटी नंबर पांच स्थित आईडीबीआई बैंक के आया सिंह कॉम्प्लेक्स में तीन स्पा सेंटरों पर छापा मारा। यहां से 13 महिलाओं व सात पुरुषों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए लोगों ने बताया कि स्पा सेंटर में मसाज के साथ महिलाओं से देह व्यापार कराया जा रहा था।
विज्ञापन

5 of 6
स्पा सेंटरों पर कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
15 सौ से दो हजार वसूलते थे
युवकों से 15 सौ से दो हजार रुपये वसूले जाते थे। एक दिन में 10 से 20 युवक हर स्पा सेंटर में पहुंचते थे। एडीसीपी अंकिता शर्मा ने बताया कि पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी, जिस पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
स्पा सेंटरों पर कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
40 से 70 हजार जाता था किराया
स्पा सेंटर के संचालकों ने कॉम्प्लेक्स में पूरा अपार्टमेंट किराये पर ले रखा है। सूत्रों के अनुसार स्पा सेंटर का संचालन करने के लिए मकान मालिक को 40 से 70 हजार रुपये प्रति माह तक का किराया चुकाया जा रहा था। इसके पहले 15 अक्तूबर 2022 को पुलिस ने रावतपुर थाना क्षेत्र में व्यापार का पर्दाफाश किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें