यूपी के कन्नौज जिले के छिबरामऊ में किडजी स्कूल की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने आए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के भाई रामस्वरूप कोविंद ने अमर उजाला से बातचीत करते हुए कहा कि राम मंदिर बहुत पहले बन जाना चाहिए था, लेकिन अब मंदिर निर्माण को लेकर माहौल बनने लगा है।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के ज्येष्ठ बंधु रामस्वरूप कोविंद ने कहा कि देश के प्रथम परिवार का हिस्सा बनने पर गर्व महसूस होता है। उन्होंने कहाकि आज देश विश्वगुरु बनने की राह पर चल रहा है। इसलिए हमें पुरातन संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण पर जोर देना चाहिए।