ईद उल अजहा यानी बकरीद पर्व के मौके पर कानपुर की मस्जिदों और ईदगाह में लोगों का जमावड़ा रहा। सभी ने एक-दूसरे को गले मिलकर बकरीद की बधाई दी। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रशासन भी सतर्क दिखा।
विज्ञापन
2 of 6
नमाज अदा की गई
- फोटो : अमर उजाला
बकरीद की नमाज बड़ी ईदगाह में अदा की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी विजय विश्वास पन्त तथा एसएसपी अन्नत देव ने शहरवासियों को ईद की मुबारकबाद दी। जिलाधिकारी ने कहा कि आपसी सौहार्द-सद्भाव के साथ त्यौहार मनाएं।
विज्ञापन
3 of 6
नमाज अदा की गई
- फोटो : अमर उजाला
किसी की भावना को ठेस न पहुंचाएं, हिन्दू मुस्लिम गंगा जमुनी एकता का परिचय देते हुए सौहार्दपूर्ण त्यौहार मनाएं।
4 of 6
नमाज अदा की गई
- फोटो : अमर उजाला
डीएम ने कहा कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें यदि कोई अफवाह फैलाता है तो सबसे पहले संबंधित पास के थाने में उसकी सूचना दें।
विज्ञापन
5 of 6
नमाज अदा की गई
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी अनन्त देव ने कहा कि कुर्बानी के इस त्यौहार में इस बात का भी विशेष ध्यान रखा जाए कि दूसरो की भावना को ठेस न पहुंचे, इसके लिए परम्परागत तरीके से ही कुर्बानी की जाए।