फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान से बरस रहा खतरनाक एसिड, पेड़-पौधों और इंसान के लिए बेहद नुकसानदायक, शोध में हुआ खुलासा

Mon, 12 Aug 2019 01:49 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
आसमान से बरस रहा खतरनाक एसिड - फोटो : अमर उजाला
बढ़ते वायु प्रदूषण ने अब बारिश को भी हानिकारक बना दिया है। बारिश के साथ ही आसमान से एसिड (अम्ल) भी बरस रहा है। यह न केवल पेड़-पौधों, जलीय जंतुओं के लिए नुकसानदेह है बल्कि इंसान को भी बीमार कर रहा है। यह चौंकाने वाला खुलासा एक शोध में हुआ है।

शोध कानपुर स्थित छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के बायोसाइंस एंड बायोटेक्नोलॉजी विभाग के निदेशक डॉ. शास्वत कटियार की अगुवाई वाली टीम ने किया है। डॉ. कटियार ने मानसून की शुरुआत से ही इस पर शोध शुरू कर दिया था। रिपोर्ट उन्होंने रविवार को जारी की।
विज्ञापन

2 of 5
मौसम - फोटो : अमर उजाला
इस तरह से प्रदूषित हो रही बारिश
डॉ. कटियार ने बताया कि वातावरण में प्रदूषण की मात्रा काफी बढ़ गई है। यही कारण है कि जब मानसून की पहली बारिश हुई तो काफी तादाद में अपने साथ वातावरण में घुली गंदगी को भी साथ लेकर आई। इस प्रदूषण की वजह से ही बारिश के पानी में पीएच की मात्रा कम हो गई, मतलब एसिड (अम्ल) की मात्रा बढ़ गई, जबकि क्षार (बेसिक) की मात्रा कम हो गई। ऐसी स्थिति में बारिश का यह पानी शरीर के लिए नुकसानदायक भी साबित हो सकता है। पानी के अधिक अम्लीय होने की वजह से वातावरण में सल्फर डाई आक्साइड और नाइट्रोजन आक्साइड की भी मात्रा बढ़ी हुई है। ये दोनों भी शरीर के लिए नुकसानदायक हैं।
विज्ञापन

3 of 5
मौसम - फोटो : अमर उजाला
क्या है पीएच वैल्यू
पानी आधारित किसी भी मिश्रण में अम्ल या क्षार की मात्रा मापने का पैमाना है पीएच। जिस मिश्रण में पीएच की मात्रा जितनी कम होगी, उसमें अम्ल उतना ही ज्यादा होगा। शुद्ध पानी (न अम्ल और न ही क्षार) की पीएच वैल्यू सात होती है।

4 of 5
मौसम - फोटो : अमर उजाला
नौ जुलाई से नौ अगस्त तक शोध
डॉ. कटियार ने बताया कि नौ जुलाई से नौ अगस्त के बीच शोध किया गया। पहले ही दिन हुई बारिश के पानी का छात्रों ने सैंपल एकत्र किया। फिर उस पानी के नमूने की लैब में जांच की गई। जांच से सामने आया कि शुरुआती बारिश के पानी में पीएच (पोटेंशियल ऑफ हाइड्रोजन) की मात्रा काफी कम 4.7 है। मतलब पानी ज्यादा अम्लीय (एसिडिक) है। इस पानी से कई तरह की बीमारियां संभव हैं। इस एक माह के दौरान जैसे-जैसे बारिश होती रही, वातारण से प्रदूषण भी घटता रहा और पीएच वैल्यू बढ़ती गई। इससे पानी में एसिड की मात्रा कुछ कम तो हुई लेकिन है अभी भी चिंतनीय।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मौसम - फोटो : अमर उजाला
ऐसी है बारिश की रिपोर्ट
तिथि        बारिश (मिमी में)   एसिड (पीएच वैल्यू)
9 जुलाई    2    4.70
10 जुलाई    2    4.70
11 जुलाई    2    4.75
12 जुलाई    1    4.9
20 जुलाई    5    4.9
21 जुलाई    11    5.0
22 जुलाई    16    5.0
23 जुलाई    8    5.0
25 जुलाई    15    5.5
26 जुलाई    4    5.2
चार अगस्त    13    5.5
छह अगस्त    2    5.6
सात अगस्त    5    5.7
नौ अगस्त    2    6.02
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें