फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोर्नोग्राफी केस: राज कुंद्रा और अरविंद उर्फ यश ठाकुर की काली करतूत का ऐसे हुआ खुलासा, हर्षिता भी है पार्टनर

Tue, 27 Jul 2021 06:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
राज कुंद्रा शिल्पा शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम
राज कुंद्रा ने फरवरी 2019 में आर्म्स प्राइम मीडिया लिमिटेड नाम की कंपनी बनाई थी। इसी दौरान हॉटशॉट्स नाम का एप डेवलप कराया। बताते हैं कि इस एप को डेवलप करने में अरविंद ने मदद की थी। वह सूचना तकनीक के मामलों का जानकार है, इसलिए राज ने उसे कंपनी के साझीदार के तौर पर शामिल किया। एप बनने के तीसरे महीने यानी मई 2019 में ही हर्षिता के खातों में पैसा पहुंचने लगा। इससे साफ है कि अरविंद ने फ्लिज में हर्षिता को भी बतौर भागीदार शामिल किया। अरविंद श्रीवास्तव ने सोमवार को अपने पिता नर्वदा प्रसाद को फोन करके हालचाल लिया। भरोसा दिया कि वे परेशान न हों। उसने कुछ गलत नहीं किया है। उधर, हर्षिता ने बर्रा-8 स्थित अपने मायके में मां को फोन करके हालचाल लिया। पूछा कि मीडिया वाले क्या उनके पास भी आए? पोर्नोग्राफी में फंसे फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति बिजनेसमैन राज कुंद्रा का कानपुर कनेक्शन एकदम साफ हो गया है। 
विज्ञापन

2 of 5
शिल्पा शेट्टी संग राज कुंद्रा - फोटो : अमर उजाला मुंबई
कुंद्रा की कंपनी फ्लिज मूवीज की कमाई का हिस्सा शहर के श्यामनगर निवासी अरविंद कुमार श्रीवास्तव की पत्नी हर्षिता श्रीवास्तव के खाते में सीधे आता था। अरविंद राज कुंद्रा के राजदारों में से एक है। यही वजह है कि महज 20 महीने में हर्षिता का बैंक खाता लखपति से करोड़पति हो गया। अमर उजाला के पास फ्लिज मूवीज ओपीसी प्राइवेट लिमिटेड और अरविंद कुमार श्रीवास्तव की ओर से भेजी गई हर रकम के साक्ष्य हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
शिल्पा शेट्टी संग राज कुंद्रा - फोटो : अमर उजाला मुंबई
हर्षिता का मायका एमआईजी, ब्लॉक ए बर्रा-8 में है। पंजाब नेशनल बैंक में इनका वर्तमान खाता वर्ष 2002 में इनकी मां के नाम हुआ करता था। 10 जनवरी 2008 को यह हर्षिता और उनकी मां के नाम से ज्वाइंट एकाउंट हो गया। उस वक्त इनके खाते में महज 20 हजार रुपये थे। मई 2019 से फरवरी 2021 के बीच इनके खाते में दो करोड़ रुपये से अधिक रकम पहुंची।

 

4 of 5
शिल्पा शेट्टी संग राज कुंद्रा - फोटो : अमर उजाला मुंबई
17 मई 2019 को पहली बार फ्लिज मूवीज ओपीसी प्राइवेट लिमिटेड के खाते से हर्षिता के खाते में 40 हजार रुपये पहुंचे थे। 15 जून को 60 हजार, 13 अगस्त को 90 हजार रुपये भेजे गए। इस तरह वर्ष 2019 में आठ महीने में कुल नौ ट्रांजैक्शन के जरिये 8.14 लाख रुपये खाते में जमा हुए। वर्ष 2019 का आखिरी भुगतान 31 दिसंबर को दो लाख रुपये का किया गया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा - फोटो : Instagram
अरविंद का भोपाल, कानपुर और वाराणसी लिंक 
मुंबई क्राइम ब्रांच को अरविंद का भोपाल, कानपुर और वाराणसी से लिंक मिला है। अरविंद के पिता नर्वदा प्रसाद कानपुर में पत्नी प्रेमलता के साथ श्यामनगर सावित्री सदन अपार्टमेंट में रहते हैं, जबकि मूलरूप से वाराणसी के गिलट बाजार के रहने वाले हैं। 2003 में आर्डनेंस फैक्टरी से रिटायर होने के बाद वर्ष 2005 में कानपुर में बस गए। क्राइम ब्रांच वाराणसी में भी रिश्तेदारों के खाते खंगालने की तैयारी में है। उधर, भोपाल में अरविंद का फ्लिज मूवीज का दफ्तर है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें