यूं तो लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया पर पुलिस की बर्बरता की तस्वीरें ही वायरल हो रही हैं। कहीं पुलिस किसी को पीट रही है तो कहीं सिपाही किसी से अभद्रता करते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में जालौन जिले के रामपुरा में पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया है।
विज्ञापन
2 of 5
पुलिस ने गर्भवती को अस्पताल पहुंचाया
- फोटो : अमर उजाला
यहां प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला के लिए पुलिस फरिश्ता बनकर आई। पुलिसकर्मियों ने महिला को अपनी जीप से अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
3 of 5
पुलिस ने गर्भवती को अस्पताल पहुंचाया
- फोटो : अमर उजाला
बताते चलें कि गोहन थाना क्षेत्र के जमरेही गांव निवासी वरुण की 22 वर्षीय पत्नी रागिनी 9 माह के गर्भ से होने के कारण परिवार की महिलाओं के साथ अस्पताल जा रही थी। तभी उनकी गाड़ी निनावली के पास खराब हो गई।
4 of 5
पुलिस ने गर्भवती को अस्पताल पहुंचाया
- फोटो : अमर उजाला
बीच सड़क पर खड़ी गाड़ी के भीतर रागिनी दर्द से चीख रही थी, उसी वक्त रामपुरा थाना प्रभारी आरके सिंह अपनी जीप से फोर्स के साथ वहां से गुजर रहे थे।
पुलिस ने गर्भवती को अस्पताल पहुंचाया
- फोटो : अमर उजाला
महिला की चीख सुनकर थाना प्रभारी ने जीप रोकी और रागिनी को रामपुरा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। इसके बाद से ही सभी की जुबान पर पुलिस के अच्छे कार्य की प्रशंसा हो रही है।