इलाहाबाद के बारां क्षेत्र में सीओ बारां कृष्ण गोपाल की अगुवाई में एसएसबी के जवानों ने फ्लैग मार्च किया। यह फ्लैग मार्च आगामी विधानसभा के मद्देनजर निकाला गया। सीओ ने इस दौरान स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी सुनी व शांतीपूर्ण चुनाव कराने की लोगों से अपील की।
Trending Videos
विज्ञापन
कृष्ण गोपाल ने फोर्स के साथ पूरे इलाके में पैदल मार्च किया।
2 of 4
इलाहाबाद के बारां विधानसभा क्षेत्र में चुनाव से पहले फ्लैग मार्च
कृष्ण गोपाल ने फोर्स के साथ पूरे इलाके में पैदल मार्च किया। फोर्स के जवानों को संवेदनशील इलाको से परीचित होने में खासी मदद मिली। यूपी चुनाव में शांती व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस की कसरत अभी से शुरू हो गई है।
विज्ञापन
चुनाव से पहले ही नामी अपराधियों की धरपकड़ शुरू
3 of 4
इलाहाबाद के बारां विधानसभा क्षेत्र में फ्लैग मार्च
इसके साथ-साथ अपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण रखने में मदद मिलेगी। चुनाव के समय कोई भी अप्रिय घटना हो उसकी रोकथाम के लिए पुलिस ने अभी से तैयारी कर ली है। इसके लिए इलाके के अपराधियों की धरपकड़ भी की जा रही है।
इलाहाबाद के बारां विधानसभा क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर पुलिस की तैयारी
इसके लिए पहले से अपराधियों की एक लिस्ट तैयार कर ली गई है। इसकी मदद से इन्हें पकड़ने में भी आसानी हो रही है। चुनाव आयोग से मिले निर्देश के आधार पर पुलिस ने यह तैयारी की है।