कानपुर यूनिवर्सिटी में यूथ फेस्टिवल का जोश- खरोश के साथ शानदार आगाज हुआ। यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू कश्मीर और नई दिल्ली की टीमों ने अपनी-अपनी सभ्यता-संस्कृति की झलक पेश की। भंगड़ा पर स्टूडेंट झूमकर नाचे और मस्ती की। पांच दिवसीय अंतर विश्वविद्यालय युवा महोत्सव 6 जनवरी तक चलेगा।
विज्ञापन
... बुमरो-बुमरो श्याम रंग बुमरो
2 of 9
यूथ फेस्टिवल
- फोटो : रविन्दर सिंह भाटिया
सभी स्टूडेंट्स ने मार्च पास्ट में प्रतिभाग किया। कानपुर यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. जेवी वैशंपायन ने युवा महोत्सव का उद्घाटन किया, फिर गीत-संगीत का रंग जमा। यूनिवर्सिटी ऑफ कश्मीर के स्टूडेंटों ने ... बुमरो-बुमरो श्याम रंग बुमरो गीत पर मनमोहक नृत्य करके वाहवाही बटोरी।
विज्ञापन
भंगड़ा करके मचाया धमाल
3 of 9
कानपुर यूनिवर्सिटी के यूथ फेस्टिवल में ऐसे हुई मस्ती
स्टूडेंट्स ने डांस के माध्यम से डल झील सहित पर्यटन की अपार संभावनाओं को दर्शाया। पंजाब यूनिवर्सिटी पटियाला, पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी लुधियाना, पंजाब यूनिवर्सिटी गांधी नगर और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के स्टूडेंटों ने भंगड़ा करके धमाल मचाया।
डांस-म्यूजिक की दमदार प्रस्तुति
4 of 9
कानपुर यूनिवर्सिटी के यूथ फेस्टिवल में ऐसे हुई मस्ती
युवाओं ने ऐसा रंग जमाया कि इंटरनेशनल आडिटोरियम के बाहर और अंदर मौजूद लोग थिरकने लगे। कानपुर यूनिवर्सिटी की टीम ने भी मनमोहक प्रस्तुति दी। आगरा यूनिवर्सिटी, मोनाड यूनिवर्सिटी और शारदा यूनिवर्सिटी के स्टूडेंटों ने भी गीत-संगीत की दमदार प्रस्तुति देकर वाहवाही बटोरी।
विज्ञापन
खूब जमाया रंग
5 of 9
कानपुर यूनिवर्सिटी के यूथ फेस्टिवल में ऐसे हुई मस्ती
अलीगढ़ यूनिवर्सिटी और जामिया मिलिया इस्लामिया नई दिल्ली के स्टूडेंटों ने भी रंग जमाया। पहले दिन समूह गायन का रंग दिखा। इससे पहले कोआर्डिनेटर डॉ. आरपी सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रति कुलपति प्रो. आरसी कटियार और रजिस्ट्रार आरसी अवस्थी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
चारों ओर बस जोशी ही जोश
6 of 9
कानपुर यूनिवर्सिटी के यूथ फेस्टिवल में ऐसे हुई मस्ती
इस मौके चारों ओर बस जोश ही जोश दिखा। प्रो. संजय श्रीवास्तव, परीक्षा नियंत्रक राज बहादुर यादव, प्रो. संजय स्वर्णकार, डॉ. संदीप सिंह, प्रो. मुकेश रंगा, डॉ. उपमा श्रीवास्तव, डीजी कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. साधना सिंह, महिला महाविद्यालय की प्रिंसिपल डॉ. बेबीरानी अग्रवाल, डॉ. मनीष गुप्ता, डॉ. देवबक्श सिंह, डॉ. नीरज सिंह, डॉ. अंशु, विनय कुमार सिंह और विद्यानंद त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
कानपुर यूनिवर्सिटी कैंपस भाया
7 of 9
कानपुर यूनिवर्सिटी के यूथ फेस्टिवल में ऐसे हुई मस्ती
युवा महोत्सव में हिस्सा लेने आए सात राज्यों के करीब 1200 स्टूडेंटों को कानपुर यूनिवर्सिटी कैंपस भा गया। इंफ्रास्ट्रक्चर, हरियाली और शानदार आडिटोरियम देखकर स्टूडेंट गदगद दिखे। यूनिवर्सिटी ऑफ कश्मीर की टीम पहली बार कानपुर आई है।
जीतकर जाने का दम भरा
8 of 9
कानपुर यूनिवर्सिटी के यूथ फेस्टिवल में ऐसे हुई मस्ती
हर स्टूडेंट पारंपरिक वेश-भूषा में दिखा। साथ ही जीतकर जाने का दम भरा।
कानपुर यूनिवर्सिटी के यूथ फेस्टिवल में ऐसे हुई मस्ती
युवा महोत्सव में आज सुबह 9:30 बजे से रात 8:30 बजे तक मुख्य आडिटोरियम में एकांकी नाटक, यूआईटी के लेक्चर हाल-1 में शास्त्रीय एकल गायन, शास्त्रीय एकल वादन (परकुशन) और शास्त्रीय एकल वादन (नान परकुशन), डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ साइंसेस में रिटेन टेस्ट फॉर क्विज और क्विज फाइनल एंड विजुअल, मल्टीपरपज हाल में पोस्टर मेकिंग और कोलाज बनाने की प्रतियोगिता होगी।