कन्नौज लोकसभा सीट सपा का गढ़ मानी जाती है। अखिलेश यादव के बाद यहां से डिंपल यादव को सांसद चुना गया था। सपा के इस गढ़ को भेदने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 अप्रैल को तिर्वा के डीएन कालेज मैदान में जनसभा करेंगे। सुरक्षा के बड़े इंतजाम किए गए हैं।
प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ एसपीजी और एनएसजी के जवानों ने ग्रांड रिहर्सल भी किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनसभा के दौरान तीन स्तर की सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। मंच के पास और हेलीपैड पर प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए एसपीजी की टीम का सुरक्षा घेरा रहेगा। इसके बाद पीएसी और पैरामिलिट्री के जवान तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे
2 of 5
पीएम मोदी एवं मायावती (फाइल फोटो)
इसके बाद पीएसी और पैरामिलिट्री के जवान तैनात रहेंगे। तीसरा अंतिम सुरक्षा घेरा सिविल पुलिस का होगा। वहीं एयर ट्रैफिक कंट्रोल रूम से हेलीकाप्टर की लैंडिंग से लेकर टेकऑफ तक निगरानी की जाएगी। 27 अप्रैल को तिर्वा में दोपहर 2 बजे के करीब प्रधानमंत्री भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। गुरुवार को मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा, आईजी आलोक कुमार सिंह, डीएम रवींद्र कुमार, एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह की मौजूदगी में एसपीजी की टीम ने हेलीपैड पर हेलीकाप्टर के लैंड से लेकर मंच तक पीएम की सुरक्षा का रिहर्सल किया।
एनएसजी के अधिकारियों ने बताया कि रैली स्थल पर पहुंचने वाले सभी लोगों की गहन जांच की जाएगी। सभी प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर लगाए जाएंगे। वहीं डॉग स्क्वॉड व बम निरोधक दस्ता ने अभी से जनसभा स्थल पर छानबीन शुरू कर दी है।
आईजी आलोक कुमार ने बताया कि पीएम की जनसभा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मोदी की सुरक्षा में एसपीजी कमांडो तैनात होंगे। हेलीपैड से पीएम बुलेट प्रूफ बीएमडब्ल्यू कार से पहुंचेंगे। इस दौरान सात कारें चलेंगी।
प्रधानमंत्री की जनसभा स्थल की सुरक्षा का थ्री-टियर घेरा रहेगा
4 of 5
डिंपल यादव के साथ अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री किस कार में होंगे, इसका फैसला आखिरी वक्त में लिया जाएगा। एक गाड़ी जैमर से लैस होगी। इसमें दो एंटिना लगे रहते हैं। यह 200 मीटर की दूरी पर रखे विस्फोटक को निष्क्रिय कर देती है। जिस मंच से प्रधानमंत्री संबोधित करेंगे, उस मंच से लेकर लोगों के बीच कम से कम 60 मीटर का फासला होगा।
प्रधानमंत्री की जनसभा स्थल की सुरक्षा का थ्री-टियर घेरा रहेगा। जनसभा में उपस्थित वीआइपी व आम लोगों की आवाजाही भी अलग रास्तों से होगी। हर व्यक्ति की गहन जांच करने के बाद ही मंच पर जाने की अनुमति दी जाएगी। करीब 50 लोग रहेंगे। मंडलायुक्त और आईजी के साथ एनएसजी कमांडो ने किया रिहर्सल, डॉग स्क्वॉड समेत बम निरोधक दस्ते ने चप्पे-चप्पे पर की छानबीन