फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 फरवरी को झांसी में गरजेंगे पीएम मोदी, इससे पहले मुखर हुई बुंदेलखंड की ये मांग

Sun, 10 Feb 2019 09:58 AM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 15 फरवरी को प्रस्तावित झांसी दौरे से पहले पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग संसद में भी मुखर हो गई। हमीरपुर-महोबा-तिंदवारी क्षेत्र के भाजपा सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने शुक्रवार को लोकसभा में अलग राज्य का मुद्दा उठाया। उन्होंने शून्यकाल में छोटे राज्यों के निर्माण के लिए राष्ट्रीय बोर्ड गठित करने की मांग भी की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बुंदेलखंड दौरे से ठीक पहले संसद में मुद्दा उठने से अनशनकारियों के आंदोलन को नई संजीवनी मिली है।
विज्ञापन

2 of 6
पीएम नरेंद्र मोदी
अलग राज्य की मांग को लेकर आल्हा चौक पर पिछले 226 दिन से लगातार अनशन पर बैठे बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर व बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष सुखनंदन सिंह यादव ने कहा कि विधानसभा के शीतकालीन सत्र में बुंदेलखंड के सभी 19 विधायकों ने जोर शोर से अलग राज्य की मांग उठाई। संसद के शीतकालीन सत्र में बुंदेलखंड राज्य का मुद्दा उठाने के लिए हम लोगों ने सांसद आवास पर धरना-प्रदर्शन कर घेराव किया।
विज्ञापन

3 of 6
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
उन्होंने कहा कि सबसे अच्छी बात तो ये हैं कि सांसद पुष्पेंद्र चंदेल ने बुंदेलखंड राज्य का मुद्दा उस समय उठाया जब प्रधानमंत्री बुंदेलखंड आने वाले हैं और झांसी में बुंदेलखंड संयुक्त मोर्चा 10 फरवरी से सत्याग्रह शुरू करने जा रहा है।

4 of 6
पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 फरवरी को झांसी से बुंदेलखंड में चुनावी शंखनाद करेंगे। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में प्रधानमंत्री की यह पहली रैली होगी। प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी पहली बार झांसी जाएंगे। यहां भारी भीड़ जुटाने के लिए भाजपा के कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रभारियों ने पूरा जोर लगा दिया है। तैयारियों को लेकर कई स्तर की बैठकें लगातार हो रही हैं।
विज्ञापन

5 of 6
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
पार्टी के सूत्र बताते हैं कि पीएम मोदी यहां पर डिफेंस कॉरिडोर, रेल कोच फैक्ट्री समेत करीब डेढ़ हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की सौगात देंगे। कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में 17 जिले, 52 विधानसभाएं व 10 लोकसभा क्षेत्र हैं। पार्टी नेताओं को 50,000 से ज्यादा लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य दिया है। बताया जा रहा है कि 11 फरवरी को लखनऊ में प्रियंका और राहुल गांधी के रोड शो को इस जनसभा से मात देने की योजना है। भाजपा चाहती है कि इस जनसभा में उमड़ने वाला जनसमूह इस बात का सबूत दे कि प्रदेश में विपक्ष उनके सामने कहीं नहीं ठहर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
वैसे तो बुंदेलखंड में फिलहाल भाजपा का परचम लहरा रहा है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के खाते में यहां की सभी 19 सीटें आई थीं। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने बुंदेलखंड की चारों सीटों पर जीत हासिल की थी। इस तरह पूरे बुंदेलखंड में भाजपा का कब्जा है। कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र में सभी 10 लोकसभा सीटों पर भाजपा की निगाह है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें