फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ ही लोगों को हर खुशी मिलती है...लड़की ने मौत को गले लगाने से पहले प्रेमी के लिए की 'एक दुआ'

Sun, 10 Feb 2019 06:16 AM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो
मनचाही शादी न होने से छात्रा ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को उसके बैग से तीन पेज का सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने मनचाही जगह शादी न होने की बात कहते हुए जान देने की बात कही। छात्रा ने सुसाइड नोट में कुछ शब्द नीले तो कुछ शब्द लाल पेन से लिखे हैं। एक नाम का जिक्र उसने लाल पेन से ही किया है। इतना ही नहीं उसने मौत को गले का लगाने से पहले प्रेमी के लिए जो दुआ की उसे पढ़कर लोगों की आंखें भर आईं।

 
विज्ञापन

2 of 5
डेमो - फोटो : अमर उजाला
शहर के होली मोहल्ला में रहने वाले संदीप शुक्ला की 18 वर्षीय बेटी हर्षिता शुक्ला शहर के एक डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। शनिवार सुबह वह कॉलेज गई थी। करीब 11 बजे कानपुर की ओर जा रही ट्रेन का हॉर्न सुनकर वह कॉलेज से गेट पर आ गई। कॉलेज गेट के सामने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। इससे कॉलेज में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

3 of 5
डेमो - फोटो : अमर उजाला
छानबीन के दौरान स्कूल बैग से पुलिस को तीन पेज का सुसाइड नोट मिला। जिसमें लिखा है कि मनचाही जगह शादी न होने से वह परेशान है। इससे आत्महत्या कर रही है। वहीं मृतका के परिजनों ने शहर में रहने वाले तीन युवकों पर ट्रेन के समाने धक्का देकर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि छात्रा के बैग से सुसाइड नोट मिला है। इससे आत्महत्या की बात सामने आई है। आरोप की जांच की जा रही है।  

 

4 of 5
डेमो
छात्रा के बैग से मिले सुसाइड नोट मिला है। जोकि हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लिखा हुआ है। कुछ शब्द लाल पेन से तो कुछ शब्द नीले पेन से लिखे हैं। खासतौर एक नाम को उसने लाल पेन से ही लिखा है। छात्र हर्षिता ने सुसाइड नोट में लिखा है कि लास्ट बार सबसे रियली सॉरी... सॉरी पापा आज के बाद कभी कोई परेशान होगा। जिंदगी आसान नहीं होती है। शायद ही कुछ लोगों को हर खुशी मिली पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो - फोटो : अमर उजाला
उसने लिखा कि शहर के सरायमीरा में रहने वाले जिस लड़के से वह शादी करना चाहती है वह बहुत अच्छा है। इसके बाद भी घर वाले शादी को राजी नहीं है। भगवान उसके रिश्ते को कभी टूटने न दे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें