फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिंटू सेंगर हत्याकांड: महफूज अख्तर को बनाया आरोपी, दो मुख्य आरोपी भी केस में शामिल

Wed, 14 Oct 2020 12:58 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
पूर्व बसपा नेता पिंटू सेंगर हत्याकांड - फोटो : amar ujala
पिंटू सेंगर हत्याकांड के मामले में पूर्वांचल के बाहुबली नेता के रिश्तेदार महफूज अख्तर को दोबारा आरोपी बनाया गया है। पूर्व में विवेचना के दौरान पुलिस ने एफआईआर से उसका नाम हटा दिया था। वहीं मुख्य आरोपी मनोज गुप्ता और वीरेंद्र पाल का नाम भी केस में शामिल कर पुलिस ने दोबारा विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

2 of 5
पिंटू सेंगर हत्याकांड - फोटो : amar ujala
ये दोनों आरोपी जेल में हैं लेकिन पुलिस ने इनके खिलाफ कोई साक्ष्य न मिलने की बात कहते हुए रिहा करने की याचिका डाली थी। हत्याकांड में नामजद किए गए महफूज अख्तर का नाम पुलिस ने विवेचना के दौरान बाहर कर दिया था।

 
विज्ञापन

3 of 5
पिंटू सेंगर हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
चार्जशीट दाखिल की तो इसका खुलासा हुआ। अमर उजाला में मामला प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद एडीजी ने दोबारा जांच कराने का निर्णय लिया। इसी क्रम में मंगलवार को पुलिस ने महफूज अख्तर को दोबारा आरोपी बनाया है। पुलिस ने वादी और उसके परिजनों के अलावा पिंटू के एक पार्टनर के बयान और सीडीआर के आधार पर उसका नाम केस में शामिल किया है। 

 

4 of 5
पिंटू सेंगर हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
इनके खिलाफ जल्द दाखिल होगी चार्जशीट 
पुलिस ने मुख्य आरोपी मनोज गुप्ता व वीरेंद्र पाल को जेल भेजने के बाद बेकसूर बताकर उनके खिलाफ सीआरपीसी 169 की कार्रवाई कर जेल से रिहा कराने का प्रयास किया था। हालांकि कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया था। मंगलवार को पुलिस ने सुनवाई के दौरान कोर्ट में इन दोनों के खिलाफ साक्ष्य सौंपे। पुलिस जल्द ही साक्ष्य जुटाकर इन दोनों के खिलाफ चार्जशीट लगाएगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पिंटू सेंगर हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
20 से अधिक लोगों की सीडीआर मांगी
एसपी पश्चिम डॉ. अनिल कुमार मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी जांच कर रहे हैं। इस संबंध में उन्होंने आरोपियों समेत बीस से अधिक लोगों की सीडीआर मांगी है। सीडीआर खंगालने के बाद पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज किए जाएंगे। उसी आधार पर जांच आगे बढ़ेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें