कानपुर में पिंटू सेंगर हत्याकांड में नामजद हत्यारोपी मोहम्मद आसिम उर्फ पप्पू स्मार्ट और उसके बेटे समेत चार लोगों को पुलिस ने मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से उठा लिया है और कानपुर लेकर रवाना हो गई है।
विज्ञापन
2 of 5
बसपा नेता पिंटू सेंगर हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस इन सभी से पूछताछ कर रही है। हालांकि शहर पुलिस के अफसर पप्पू को हिरासत में लेने की बात से इंकार कर रहे हैं। छिंदवाड़ा के कामठी विहार में पप्पू स्मार्ट अपने परिवार के साथ किराये के मकान में रह रहा था।
विज्ञापन
3 of 5
बसपा नेता पिंटू सेंगर हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
छिंदवाड़ा की देहात पुलिस और कानपुर पुलिस ने उसके घर पर दबिश देकर पप्पू, उसके भाई तौसीफ, आमिर और बेटे आसिम को उठा लिया। सर्विलांस की मदद से पुलिस ने पप्पू को ट्रेस किया था। अब सिर्फ सउद अख्तर पुलिस की पहुंच से दूर है।
4 of 5
बसपा नेता पिंटू सेंगर हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
अन्य सभी नामजद आरोपी मिल गए हैं। कई से पहले से ही पूछताछ चल रही है और पप्पू से पूछताछ शुरू हो गई है। पुलिस सुपारी किलर और शूटरों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
परिवार को एनकाउंटर का डर
छिंदवाड़ा में हुई कार्रवाई के बाद पप्पू के परिजनों ने कानपुर में अपने वकील को इसकी जानकारी दी। परिजनों को डर है कि कहीं उसका एनकाउंटर न कर दिया जाए। उसके वकील व अन्य लोग ये पता करने में जुटे हैं कि उन सभी को पुलिस ने रखा कहां है। वहीं पुलिस पप्पू के जरिये सउद अख्तर तक भी पहुंचने की जद्दोजहद कर रही है।