कन्नौज जिले में सरकारी आवास में घुसकर तहसीलदार से मारपीट के मामले की सीओ सिटी ने जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को घायल सदर तहसीलदार और लेखपालों की मेडिकल रिपोर्ट मिलेगी। इसके बाद बयान और फिर आरोपियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू होगी। जांच अधिकारी का कहना है कि सांसद की गिरफ्तारी के लिए लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर अनुमति मांगी जाएगी।
विज्ञापन
2 of 6
भाजपा सांसद सुब्रत पाठक
- फोटो : amar ujala
आरोप है कि मंगलवार दोपहर सदर तहसीलदार अरविंद कुमार के आवास में घुसकर सांसद सुब्रत पाठक, सचिन शर्मा, सौरभ कटियार, शिवेंद्र कुमार और 25 अज्ञात लोगों ने तहसीलदार अरविंद कुमार और लेखपालों के साथ मारपीट की थी। गुरुवार से सीओ सिटी श्रीकांत प्रजापति ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
3 of 6
सदमे से उबर नहीं पाए तहसीलदार और उनका परिवार
- फोटो : अमर उजाला
सीओ के मुताबिक प्राथमिक जांच में सामने आया है कि सांसद ने फोन कर पहले तहसीलदार को धमकाया था। इसके बाद मारपीट की घटना हो गई। सीओ सिटी ने बताया कि शुक्रवार को तहसीलदार और लेखपालों की मेडिकल रिपोर्ट जिला अस्पताल से आ जाएगी।
4 of 6
सदर तहसीलदार अरविंद कुमार
- फोटो : amar ujala
मेडिकल रिपोर्ट के बाद धाराओं को स्पष्ट किया जाएगा। सांसद की गिरफ्तारी के लिए लोकसभा अध्यक्ष (स्पीकर) को पत्र लिखकर गिरफ्तारी की अनुमति ली जाएगी। वहीं उनके समर्थकों की तलाश में पुलिस ने दबिशें तेज कर दी हैं।
विज्ञापन
5 of 6
सदर तहसीलदार अरविंद कुमार हमले के बाद
- फोटो : amar ujala
सर्विलांस की मदद से चिह्नित हाेंगे हमलावर
सदर तहसीलदार अरविंद कुमार पर हमले के मामले में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। सर्विलांस टीम की मदद से अज्ञात आरोपियों की मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस उन्हें चिह्नित करने में जुटी है। हमले में सदर तहसीलदार अरविंद कुमार ने घर में घुसकर मारपीट करने वालों में सांसद सुब्रत पाठक, सौरभ कटियार, सचिन शर्मा, शिवेंद्र सिंह को नामजद किया गया है, जबकि 25 अज्ञात समर्थक बताए हैं।
सदर तहसीलदार अरविंद कुमार हमले के बाद चोट दिखाते हुए
- फोटो : amar ujala
25 अज्ञात हमलावरों को चिह्नित करने के लिए घटना के दौरान तहसील में मौजूद लेखपालों से पूछताछ के साथ फोटो और वीडियो रिकार्डिंग मांगी गई है। सर्विलांस टीम ने घटना के दौरान तहसील परिसर में मोबाइल लोकेशन के आधार पर इनकी तलाश शुरू की है। मामले की जांच कर रहे सीओ सिटी श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इनके खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी।