महानिदेशालय जीएसटी इंटेलिजेंस (डीजीजीआई) अहमदाबाद की टीम ने सोमवार को इत्र कारोबारी पीयूष जैन पर अब तक की गई कार्रवाई का ब्योरा जारी किया। पांच दिन की जांच के बाद पीयूष के ठिकानों से करीब 195 करोड़ रुपये की नकदी मिल चुकी है।
कन्नौज स्थित मकान पर नोटों की गिनती अभी चल रही है। इसके अलावा विदेशी मार्क वाले सोने के बिस्कुट समेत 23 किलो सोना और छह करोड़ का चंदन का तेल बरामद किया गया है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क (सीबीआईसी) के इतिहास में आज तक इतना कैश नहीं मिला है।
उधर, डीजीजीआई की टीम ने पीयूष को कड़ी सुरक्षा में रिमांड मजिस्ट्रेट योगिता कुमार की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 10 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। डीजीजीआई की टीम ने 22 दिसंबर को शिखर पान मसाला के निर्माताओं की फैक्ट्री, गणपति रोड कैरियर्स के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित कार्यालय, गोदाम और मालिक प्रवीण जैन के आनंदपुरी स्थित आवास पर छापा मारा था।
विज्ञापन
2 of 6
Tax Raid: कानपुर कोर्ट में पेशी के लिए जाता पीयूष
- फोटो : amar ujala
साथ ही ओडोकेम इंडस्ट्रीज के मालिक पीयूष जैन के कानपुर के आनंदपुरी, कन्नौज स्थित आवासों पर कार्रवाई की थी। डीजीजीआई की ओर से जारी बयान के मुताबिक, पीयूष के आनंदपुरी स्थित आवास से 177.45 करोड़, जबकि कन्नौज स्थित आवास से 17 करोड़ रुपये की नकदी मिली है।
विज्ञापन
3 of 6
Tax Raid: इत्र कारोबारी पीयूष जैन के ठिकानों पर छापा
- फोटो : amar ujala
भारतीय स्टेट बैंक के अफसर कन्नौज में अभी भी नोटों की गिनती कर रहे हैं। यहीं पर तलाशी के दौरान 600 लीटर चंदन का तेल समेत अन्य कच्चा माल बरामद हुआ है। इसकी कीमत छह करोड़ रुपये आंकी गई है। यहां पर जांच-पड़ताल अभी चल रही है। इत्र कारोबारी के यहां मिले सोने पर विदेशी मार्क हैं। इसे देखते हुए निदेशालय राजस्व खुफिया (डीआरआई) को भी जानकारी दी गई है।
4 of 6
Tax raid: पीयूष जैन को टीम ने गिरफ्तार किया
- फोटो : amar ujala
गिरफ्तारी सीजीएसटी अधिनियम की धारा में
डीजीजीआई की टीम की पूछताछ में पीयूष ने बताया कि उसके यहां बरामद नकदी जीएसटी के भुगतान के बिना माल की बिक्री से संबंधित है। इसके बाद उसे सीजीएसटी अधिनियम की धारा 132 के तहत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। पांच दिनों की कार्रवाई के दौरान जुटाए गए सुबूतों की जांच की जा रही है। बड़े पैमाने पर कर चोरी की आशंका है।
विज्ञापन
5 of 6
piyush jain income tax raid
- फोटो : अमर उजाला
दीवारों में लॉकरों और तहखानों की तलाश जारी
डीजीजीआई टीम का कारोबारी पीयूष जैन के पैतृक घर, पड़ोस में दो अन्य घर, गोदाम और कारखाने पर कब्जा है। घर के अंदर पीछे की तरफ लगे गेट से सिर्फ एसबीआई टीम, पुलिस टीम और अनुमति मिलने पर किसी को प्रवेश दिया जा रहा है। टीम को अभी और कैश मिलने की संभावना है। इससे श्रमिकों को लगाकर घर की दीवारों में लॉकर और तहखानों की तलाश जारी है। चौथे दिन भी मकान से छेनी-हथौड़ों और कटर चलने की आवाजें बाहर आती रहीं।
शिखर पान मसाला ने 3.09 करोड़ जमा किए
सूत्रों के अनुसार शिखर पान मसाला और तंबाकू उत्पादों के निर्माताओं ने अपनी कर देनदारी के लिए 3.09 करोड़ रुपये की देनदारी स्वीकार करते हुए धनराशि जमा कर दी है। जांच में पता चला है कि ट्रांसपोर्टर प्रवीण जैन की मदद से करीब दो सौ फर्जी इनवाइस और बिना ई-वे बिल के माल की सप्लाई की गई। ट्रांसपोर्टर नकली चालान जारी करता था। अफसरों ने इन्हें जब्त कर जांच शुरू कर दी है।