यूपी के कानपुर में भोलेनाथ का भूतेश्वर मंदिर है। भक्तों का मानना है कि बाबा भूतेश्वर हर मनोकामना पूरी करते हैं। यही वजह है कि सावन भर दूर-दूर से भक्त बाबा के दर्शन के लिए आते हैं। यही नहीं इस मंदिर का नाता भगवान श्रीराम के समय से है। यह भी माना जाता है कि इस मंदिर को भूतों ने बनवाया था।
यूं तो इस सृष्टि में शायद ही कोई काल या काल चक्र ऐसा रहा हो जिसमें भगवान शंकर की उपस्थिति न रही हो। हर काल में भगवान शंकर की स्तुति, आराधना और उनकी अनुकंपाओं की तमाम किवदंतियां और कहानियां प्रचलित हैं। सतयुग से लेकर कलियुग तक ओंकार की महिमा ही फलीभूत होती रही है।