फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारस गुप्ता हत्याकांड: सीपी ने संज्ञान लेकर कार्रवाई के दिए निर्देश, एसआईटी को फटकार, बदलेगा विवेचक

Sun, 14 Aug 2022 01:32 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
Paras Gupta Murder - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में सुपाड़ी कारोबारी पारस गुप्ता हत्याकांड की जांच में लापरवाही बरत रही एसआईटी पर पुलिस कमिश्नर सख्त हुए हैं। एसआईटी के अफसरों के साथ बैठकर फटकार लगाते हुए जांच में तेजी के निर्देश दिए हैं। डीसीपी पूर्वी को निर्देशित किया है कि वह केस के विवेचक को तत्काल बदलें।

सीपी का कहना है कि मामले विवेचना तय समय में खत्म करें, जिससे साक्ष्यों के आधार पर पूरी घटना स्पष्ट हो सके। हरबंश मोहाल निवासी पारस गुप्ता 25 मई की रात लापता हुए थे। दूसरे दिन सेंट्रल स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे उनका शव पड़ा मिला था। जीआरपी ने लावारिस में शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतेयष्टि कर दी थी।
विज्ञापन

2 of 6
Paras Gupta Murder - फोटो : अमर उजाला
27 जुलाई को परिजनों को फोरेंसिक विभाग के माध्यम से इसकी जानकारी हुई थी। तब उन्होंने एक मसाला कारोबारी अमित व उसके साथियों पर हत्या का आरोप लगा केस दर्ज कराया था। परिजनों की मांग पर डीसीपी पूर्वी प्रमोद कुमार ने एसीपी कलक्टरगंज शिखर के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया था।
विज्ञापन

3 of 6
SIT - फोटो : सोशल मीडिया
बीते गुरुवार को पारस के परिजनों ने पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर पूरा प्रकरण बताया था। यह भी आरोप लगाया था कि एसआईटी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। जिसके बाद सीपी ने एसआईटी को तलब किया। सभी को फटकार लगाई। निर्देशित किया कि साक्ष्यों के आधार पर विवेचना तेजी से करें।

4 of 6
Paras Gupta Murder - फोटो : अमर उजाला
मामले में जल्द बदेलगा विवेचक
पीड़ित परिवार जो सवाल उठा रहे हैं, उनको विवेचना में शामिल करें। डीसीपी पूर्वी से केस के विवेचक को बदलने का निर्देश दिया है। मुख्य विवेचक हरबंश मोहाल इंस्पेक्टर हैं। जल्द उनकी जगह पर दूसरा विवेचक विवेचना संभालेगा।
विज्ञापन

5 of 6
पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड - फोटो : अमर उजाला
केस की विवेचना काफी धीमी थी। इसलिए एसआईटी को निर्देशित किया गया है कि वह उसमें तेजी लाएं। गहनता से छानबीन कर सभी सुबूत जुटाएं। विवेचक बदलने का भी निर्देश दिया गया है।  -बीपी जोगदंड, पुलिस कमिश्नर
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
CRIME, क्राइम - फोटो : अमर उजाला
यह थी पूरी घटना
पारस गुप्ता 25 मई की रात लापता हुए थे। दो महीने बाद पारस के परिजन जब फोरेंसिक कार्यालय पहुंचे थे तब पता चला था कि 26 मई को रेलवे ट्रैक किनारे शव पड़ा मिला था। लावारिस में ही उसका पोस्टमार्टम करवाकर जीआरपी ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मसाला कारोबारी अमित व अन्य अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कर एसआईटी ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें