फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौजः मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री के बाद महाराणा प्रताप के बारे में की गई आपत्तिजनक टिप्पणी

Mon, 18 Jun 2018 10:35 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
सीएम पर की गई टिप्पणी की पीडीएफ फाइल - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कन्नौज जिले में इन दिनों सोशल मीडिया पर लगातार अभद्र टिप्पणियों को दौर चल सा पड़ा है। अब तक चार मामले दर्ज हो चुके हैं। इसमें गायत्री मंत्र पर टिप्पणी मामले में शिक्षक की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई है। इससे जनपद के लोगाें में आक्रोश है। इन चार मामलों में सोमवार देर रात छिबरामऊ कोतवाली में दर्ज हुआ महाराणा प्रताप पर अभद्र टिप्पणी के मामले को छोड़ अन्य किसी मामले में पुलिस ने स्वत: संज्ञान नहीं लिया है। 

 छिबरामऊः महाराणा प्रताप पर फेसबुक पर की गई एक आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कोतवाली में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कराया है। अब कोतवाली पुलिस आरोपी युवक की खोजबीन में जुटी है। हालांकि रिपोर्ट में उसका नाम तो है लेकिन पता और पिता का नाम नहीं दिया गया है। ऐसे में पुलिस सर्विलांस की मदद से उसकी गिरफ्तारी में जुटी है। उधर, क्षत्रिय समाज के लोग कोतवाल से मिले और टिप्पणी करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। नेताओं, जनप्रतिनिधियों के अलावा अब लोग देवी-देवताओं के साथ महापुरुषों को भी नहीं बख्श रहे हैं। हालांकि प्रशासन ने अब इसके प्रति कड़ा रुख अख्तियार किया है। मामले के संज्ञान में आते ही दरोगा वेद प्रकाश चतुर्वेदी ने एक बिलाल शेख नाम के युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। युवक ने अपनी आईडी से फेसबुक पर महाराणा प्रताप के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। इसको लेकर क्षत्रिय समाज में रोष व्याप्त है। 



 
विज्ञापन

2 of 4
12 जून को गायत्री मंत्र पर अभद्र टिप्पणी के बाद दर्ज हुआ मुकदमा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
केस नंबर-01
सीएम योगी पर की अभद्र टिप्पणी
गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव घासीपुर्वा निवासी मंजेश यादव पुत्र रामचंद्र यादव ने चार जून को जलालाबाद के मजरा हरदेवपुर्वा गांव में एक जनरल स्टोर की दुकान पर सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करते हुए वीडियो वायरल किया था। चार दिन वीडियो सोशल साइटों पर घूमता रहा लेकिन पुलिस की ओर से इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। वीडियो जब भाजपा नेताओं के पास पहुंचा तो आठ जून को भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने गुरसहायगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। मामले में मंजेश यादव पर धारा 153-बी, 323, 504 व 505(2) में मुकदमा पंजीकृत हुआ था।

 
विज्ञापन

3 of 4
17 जून को पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी के बाद दर्ज हुआ मुकदमा (पीडीएफ) - फोटो : अमर उजाला
केस नंबर-02
गायत्री मंत्र पर शिक्षक ने की अश्लील टिप्पणी
तालग्राम थाने में 12 जून को शिक्षक के खिलाफ गायत्री मंत्र पर अश्लील टिप्पणी करने का मामला दर्ज किया गया। थाना सौरिख सराय प्रताप परौरा निवासी संदीप यादव पुत्र रामसेवक यादव ने तालग्राम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि तालग्राम के बृजभूषण हजेला भारतीय इंटर कालेज के प्रवक्ता धर्मेंद्र कुमार ने गायत्री मंत्र पर अश्लील टिप्पणी कर सनातन धर्म को अपमानित किया है। तालग्राम थाने के प्रभारी निरीक्षक तारिक खान ने 295ए/एसी की धारा में मुकदमा दर्ज किया। मामले की जांच दरोगा राकेश कुमार यादव को सौंपी गई। लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी तक शिक्षक की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। 

 
विज्ञापन

4 of 4
पीडीएफ - फोटो : अमर उजाला
केस नंबर-03
पीएम मोदी की फोटो से छेड़छाड़
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो बिगाड़कर अभद्र टिप्पणी के साथ सोशल मीडिया पर मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के पूर्व जिला उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह यादव ने शेयर की। तीन दिन तक सोशल मीडिया पर फोटो टिप्पणी के साथ वायरल होती रही लेकिन पुलिस विभाग की आईटी सेल को भनक तक नहीं लगी। मामले में सोमवार को तालग्राम के भाजपा के मंडल महामंत्री हरनाथ राजपूत ने रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने भाजपा नेता की तहरीर पर धारा 505(2), 153 और आईटी एक्ट 67 में मुकदमा दर्ज किया है। 

बोले जिम्मेदार-
आईटी सेल सोशल मीडिया की गतिविधियों पर बराबर नजर रखती है। कई मामलों को सीधे हस्तक्षेप करती हुई संज्ञान में लेती भी है। हालांकि सोशल मीडिया का दायरा असीमित है तो ऐसे में हर पोस्ट पर पहुंचना कभी-कभा संभव नहीं हो पाता। ऐसे मामलों में तहरीर मिलने पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाती है। 
- केशवचंद्र गोस्वामी, एएसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें