फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराए के मकान में तीन दिन से सड़ रही थी प्रेमी की लाश, प्यार में तकरार के बाद उठाया ये कदम

Mon, 18 Jun 2018 09:23 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
कमरे में खाया था जहर, पंचनामा भरती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कन्नौज जिले में फोन पर प्रेमिका से झगड़ने के बाद बैंक के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। तीन दिन बाद किराए के मकान से बदबू आने के बाद मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। कमरे का दरवाजा तोड़कर पुलिस ने शव बाहर निकाला। युवक अपने भैया और भाभी के साथ यहां रहता था। कुछ दिनोें से भैया और भाभी गांव गए थे। 

 
विज्ञापन

2 of 4
घटनास्थल पर जांच करते सीओ, कोतवाल - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद जनपद के थाना कमालगंज के गांव अहिमा निवासी विनय कुमार (22) पुत्र जगदीश चंद्र राजपूत शहर की महेंद्रा कोटेक बैंक में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। वह शहर के लालामिश्र मोहल्ला में अनुज राज दीक्षित उर्फ अन्नू के मकान में किराए पर बड़े भाई संदीप और भाभी शिल्पी के साथ रहता था। दस दिन पूर्व संदीप और शिल्पी गांव गए थे।

इससे विनय घर में अकेले रह गया। सोमवार सुबह कमरे से बदबू आने पर अन्नू दीक्षित ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी श्रीकांत प्रजापति, कोतवाल ए.के सिंह, चौकी प्रभारी उमेश चौरसिया ने दरवाजा तोड़ा। कमरे के अंदर विनय का शव देखकर बाहर निकलवाया।


 
विज्ञापन

3 of 4
मौके पर मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला
मामले की सूचना मिलते ही मृतक का भाई संदीप कुमार मौके पर आ गया। उसने बताया कि फर्रुखाबाद के अमृतपुर में रहने वाली रिश्तेदार युवती से उसका प्रेम-प्रसंग चलता था।शुक्रवार रात को उसका प्रेमिका से फोन पर झगड़ा हो गया था। इससे आहत होकर उसने आत्महत्या की करने की बात कहकर कमरे में जहर खा लिया।

संदीप कुमार ने बताया कि वह भी एक बैंक में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद तैनात है। पुलिस ने विनय के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई संदीप कुमार ने कोतवाली पुलिस को छोटे भाई द्वारा आत्महत्या कर लेने की सूचना दी। थाना प्रभारी ए.के सिंह ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। 


 
विज्ञापन

प्रेमिका ने भाई को फोन कर बताई थी धमकी की बात

4 of 4
पंचनामा भरती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
फोन पर प्रेमिका से झगड़ने के बाद विनय ने आत्महत्या की धमकी देकर फोन काट कर स्विच आफ कर लिया था। काफी देर तक फोन मिलाने के बाद प्रेमिका ने प्रेमी विनय के बड़े भाई संदीप को फोन कर आत्महत्या की शंका जाहिर की थी। लेकिन संदीप विनय के अक्सर शराब पीने की आदत से वाकिफ था। संदीप ने विनय की प्रेमिका को बताया कि विनय ने शराब के नशे में ऐसा बोला होगा। 


मां बाप की मौत के बाद बड़े भाई पर थी जिम्मेदारी
विनय कुमार के मां बाप की करीब 10 साल पहले मौत हो गई थी। बड़े भाई संदीप कुमार पर विनय की जिम्मेदारी थी। संदीप पांच साल पूर्व अपनी शादी के बाद कन्नौज चला आया और यहां बैंक में नौकरी कर ली। कुछ दिनों बाद उसने बेरोजगार छोटे भाई विनय को भी अपने साथ रख लिया और उसकी बैंक में नौकरी भी लगवा दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें