शीला गाेविंदपुरी स्टेशन पर टिकट काउंटर संभालती हुई
गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन को जहां महिला सशक्तीकरण के तौर पर महिलाओं को सौंपने की तैयारी है। जबकि स्टेशन पर महिला यात्रियों से लेकर स्टाफ के लिए भी सुविधाओं का टोटा है।
महिलाओं के लिए स्टेशन पर एक भी शौचालय नहीं है। महिलाओं के लिए जो वेटिंग रूम बना है, वह बंद रहता है। पेयजल के लिए स्टेशन के अधिकतर नल खराब पड़े हैं। स्टाफ की कमी से जूझते हैं यात्री