फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11000 में 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, IRCTC का स्पेशल टूर पैकेज 3 अप्रैल से  

Wed, 07 Mar 2018 04:24 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
आईआरसीटीसी तीन से 14 अप्रैल तक कराएगा दर्शन
11 हजार रुपये में सात ज्योतिर्लिंगों के दर्शन आईआरसीटीसी कराएगा। तीन अप्रैल से 14 अप्रैल तक 11 रातें और 12 दिनों के इस टूर पैकेज का मूल्य 11,340 रुपये है। इसमें ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, नागेश्वर, सोमनाथ, त्रयंबकेश्वर, भीमाशंकर, घृणेश्वर के दर्शन कराए जाएंगे। यह यात्रा ट्रेन से कराई जाएगी।
 
विज्ञापन

2 of 4
आईआरसीटीसी तीन से 14 अप्रैल तक कराएगा दर्शन
इसके अतिरिक्त द्वारिका में द्वारिकाधीश मंदिर, अहमदाबाद में साबरमती आश्रम, शिरडी में साईं मंदिर के भी दर्शन कराए जाएंगे। कानपुर के अलावा, लखनऊ, झांसी, बनारस, अयोध्या, बाराबंकी, जौनपुर से भी ट्रेन में बैठने की व्यवस्था है। पैकेज यात्रा में नाश्ता, दोपहर और रात का शाकाहारी खाना, स्थानीय यात्रा बसों से कराई जाएगी।
 
विज्ञापन

3 of 4
सात ज्योतिर्लिंगों के दर्शन
धर्मशालाओं में रुकने की व्यवस्था शामिल है। पहले आओ पहले पाओ के आधार पर टूर पैकेज की बुकिंग कराई जा सकती है।इच्छुक लोग आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ के गोमती नगर में पर्यटन भवन से संपर्क कर सकते हैं।
 
विज्ञापन

4 of 4
आईआरसीटीसी का स्पेशल टूर पैकेज
ऑनलाइन बुकिंग irctctourism.com पर कराई जा सकती है। कानपुर के लोग मोबाइल नंबर 9794844569 और  9794844559 पर जानकारी हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें