छात्रवृत्ति फार्म भरने जा रहे हैं तो आप कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें। फार्म भरते समय आपको विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होती है। फार्म में गलती का मतलब फार्म का रिजेक्ट होना। इसलिए फार्म भरते समय किसी भी प्रकार की गलती करने से बचना चाहिए। एक बार फार्म भर जाने के बाद उसे चेक जरूर करना चाहिए। उसके बाद ही फाइनल करना चाहिए। ये तो हो गईं कुछ सामान्य बातें जो हर शख्स को ध्यान रखनी चाहिए। बात हो रही है छात्रवृत्ति फार्म भरने की तो आपको जान लेना चाहिए कि आपकी एक गलती से फार्म रिजेक्ट हो जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
2 of 4
डेमो पिक
शासन की ओर से समाज कल्याण विभाग के माध्यम से छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति का लाभ दिया जाता है। पूर्व की व्यवस्था के तहत ऑनलाइन आवेदन के समय छात्र-छात्राओं का आधार नंबर लिया जाता था। जानकारों की मानें तो स्कूल स्टाफ फार्म फीड करने में लापरवाही बरतता था।
विज्ञापन
3 of 4
डेमो पिक
कई फार्मों में तो दूसरे का आधार नंबर फीड करके फार्म आगे प्रेषित कर दिया जाता था। इसकी शिकायतें जब शासन तक पहुंची तो इसके लिए नई व्यवस्था लागू की गई। अब विभागीय साइट को सीधे आधार नंबर की वेबसाइट से जोड़ा गया है। यदि नंबर फर्जी है तो फार्म आगे फारवर्ड नहीं होगा।
इससे छात्र-छात्राओं को समय पर जानकारी हो जाने से आधार नंबर सही दर्ज किया जा सकेगा। उन्नाव जिला समाज कल्याण अधिकारी अलखनिरंजन मिश्रा ने बताया कि अब फार्म पर आधार नंबर सही पाया गया तो उसे आगे फावर्ड किया जाएगा। गलत मिलने पर तुरंत रिजेक्ट होने की जानकारी सामने आ जाएगी।