कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग का काम होने से रविवार से तूफान एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस समेत नौ ट्रेनें निरस्त रहेंगी। नौ ट्रेनों को आंशिक निरस्त (कुछ स्टेशनों के लिए रद्द) किया गया है। जबकि पांच ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंचेंगी। हावड़ा-श्रीगंगानगर तूफान एक्सप्रेस (अप-डाउन) 17 फरवरी से 17 मार्च तक निरस्त रहेगी। अलीपुरद्वार से दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस दो मार्च और दिल्ली से अलीपुरद्वार महानंदा एक्सप्रेस तीन मार्च को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
2 of 6
डेमो पिक
इसके अलावा कानपुर सेंट्रल-पनकी मेमू (64163) 17 फरवरी से 17 मार्च तक, बाराबंकी-कानपुर सेंट्रल मेमू (64235/64236) तीन मार्च से 15 मार्च तक, कानपुर सेंट्रल-टूंडला मेमू (64587/64588) तीन मार्च को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
3 of 6
डेमो पिक
कानपुर तक नहीं आएंगी ये ट्रेनें
आंशिक निरस्तीकरण के तहत इटावा-कानपुर मेमू (64156) 17 फरवरी से एक महीने तक पनकी तक ही आएगी। जबकि कानपुर-इटावा मेमू के शेड्यूल में कोई परिवर्तन नहीं है। वाराणसी-कानपुर वरुणा एक्सप्रेस (24227/24228) 28 फरवरी से 17 मार्च तक लखनऊ तक चलेगी और कानपुर नहीं आएगी।
4 of 6
डेमो पिक
कानपुर तक नहीं आएंगी ये ट्रेनें
गोरखपुर-अनवरगंज चौरीचौरा एक्सप्रेस (15004/15003) दो मार्च से 15 मार्च तक इलाहाबाद तक ही चलेगी, सेंट्रल और अनवरगंज नहीं आएगी। कानपुर सेंट्रल-फैजाबाद पैसेंजर (55327/55328) और कानपुर सेंट्रल-कासगंज एक्सप्रेस (15037/15038) अनवरगंज और कानपुर के बीच तीन मार्च को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
5 of 6
डेमो पिक
ये ट्रेनें लेट चलेंगी
फफूंद-कानपुर मेमू (64590) 17 फरवरी से 17 मार्च तक एक घंटा 20 मिनट लेट अपने गंतव्य तक पहुंचेगी। जबकि ट्रेन अपने निर्धारित समय से ही छूटेगी। कॉशन और मरम्मत के कारण ट्रेन निर्धारित दूरी देरी से तय करेगी।
ये ट्रेनें लेट चलेंगी
इसी तरह एरनाकुलम-बरौनी (12522) झांसी से भीमसेन के बीच 16 से 25 फरवरी तक एक घंटा 50 मिनट, लोकमान्य तिलक-गोरखपुर (12542) झांसी से भीमसेन तक 16 से 25 फरवरी, एक और दो मार्च को 20 मिनट लेट रहेगी। फफूंद-कानपुर मेमू (64162) भाऊपुर से गोविंदपुरी के बीच 19 से 24 फरवरी और दो मार्च को आधे घंटे लेट, पुरी-आनंद विहार (12815) दो मार्च को इलाहाबाद से कानपुर के बीच 40 मिनट लेट रहेगी।