फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में नाइट कर्फ्यू: रात को भटके यात्री, पुलिस ने तरस खाया, कमिश्नर बोले और बढ़ेगी सख्ती

Fri, 09 Apr 2021 12:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
कानपुर में नाइट कर्फ्यू - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के कानपुर में रात के नौ बजते ही थानों की पुलिस सड़कों पर निकली। एनाउंसमेंट कर दस बजे से पहले दुकानें बंद करने के आदेश दिए। जिसने देरी की उसको फटकार लगाई। तकरीबन साढ़े दस बजे तक शहर में कर्फ्यू का असर दिखाई देने लगा लेकिन झकरकटी बस अड्डा और रेलवे स्टेशन आबाद रहा।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
कानपुर में नाइट कर्फ्यू - फोटो : amar ujala
दोनों जगहों पर लोगों की भीड़ जमा रही। यहां तक ऑटो-टेंपो की वजह से कुछ देर जाम भी लग गया। पुलिस ने यात्रियों को भटकते देख ऑटो, टेंपो और ई-रिक्शा को छूटी दी तो उन्होंने यात्रियों से मनमाना किराया वसूला। कई यात्री बस अड्डे और स्टेशन पर ही सो गए। 

 
विज्ञापन

3 of 6
कानपुर में नाइट कर्फ्यू - फोटो : amar ujala
इसलिए जमा रही बसअड्डे पर भीड़
दरअसल तमाम बसें अलग-अलग शहरों से रात भर झकरकटी बसअड्डे पर पहुंचती रहीं। कर्फ्यू की वजह से ऑटो-टेंपो की बंदी थी। इस वजह से रात बारह बजे तक भारी भीड़ बस अड्डे पर इकट्ठा हो गई। न सोशल डिस्टेंसिंग रही और न ही सबने मास्क लगाया था। 

 

4 of 6
कानपुर में नाइट कर्फ्यू - फोटो : amar ujala
मुसीबत में फंसे रहे यात्री, मनमाना किराया वसूला
सैकड़ों यात्रियों को घर जाने का साधन नहीं मिल रहा था। पुलिसकर्मी भी परेशान रहे कि आखिर इनको घर कैसे भेजा जाए। इसका प्रबंधन न पुलिस ने किया था और न ही प्रशासन ने। ऐसे में यात्रियों को मुसीबत का सामना करना पड़ा। कुछ ऑटो, टेंपो व ई रिक्शा जो वहां पर मौजूद थे वो मनमानी पर उतारू हो गए। अधिक किराया वसूला। ये सिलसिला रात भर चलता रहा। यात्री परेशान थे इसलिए पुलिस ने भी आवागमन नहीं रोका। 

 
विज्ञापन

5 of 6
कानपुर में नाइट कर्फ्यू - फोटो : amar ujala
चौराहों पर नाकेबंदी, लगती रही फटकार 
कर्फ्यू लगते ही थानों का फोर्स सड़क पर नजर आने लगा। कुछ पुलिसकर्मी गश्त कर रहे थे तो इंस्पेक्टर आदि प्रमुख चौराहों पर नाकेबंदी किए हुए थे। वहां से गुजरने वालों से पूछताछ की जा रही थी। जो बेवजह बाहर घूम रहे थे उनके खिलाफ कार्रवाई भी की। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कानपुर में नाइट कर्फ्यू - फोटो : amar ujala
निगरानी करते रहे अफसर 
पुलिस कमिश्नर के आदेश पर एसीपी, एडीसीपी और डीसीपी अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी करते रहे। कुछ जगहों पर दरोगा व सिपाही लापरवाही बरतते नजर आए तो उनको फटकार भी लगाई। एडिशन सीपी कानून-व्यवस्था इन सभी की निगरानी कर रहे थे।

कर्फ्यू में किसी तरह की ढिलाई नहीं दी जाएगी। आने वाले दिनों में और सख्ती बढ़ाई जाएगी। जो नियमों का पालन नहीं करेगा उस पर सख्ती कार्रवाई की जाएगी।
असीम अरुण, पुलिस कमिश्नर 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें