फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे तो छोटे, बड़े कारोबारी भी जीएसटी रिटर्न भरने में फेल 

Tue, 05 Feb 2019 03:47 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
जीएसटी का रिटर्न 3बी समय से दाखिल न करने में छोटे तो छोटे ऐसे बड़े कारोबारी भी हैं जिनका टर्नओवर करोड़ों में हैं। स्टेट जीएसटी मुख्यालय ने इस स्थिति पर चिंता जताई है। साथ ही ऐसे कारोबारियों को चिह्नित भी किया है जिन्होंने अपने अंतिम रिटर्न के साथ एक लाख रुपये से अधिक टैक्स नकद जमा किया था, लेकिन दिसंबर 2018 का 3बी रिटर्न अभी तक नहीं भरा है।
विज्ञापन


टैक्स चोरी के मामले बढ़ने और अपेक्षित राजस्व जमा न होने पर स्टेट जीएसटी मुख्यालय ने करदाताओं के रिटर्न की डाटा माइनिंग करवाई। पता चला कि प्रदेश भर में 830 ऐसे कारोबारी हैं जिनका सालाना टर्नओवर पांच करोड़ रुपये से अधिक है लेकिन इन्होंने दिसंबर 2018 का जीएसटीआर 3बी जनवरी 2019 के आखिरी सप्ताह तक नहीं भरा।

कानपुर में ऐसे करीब 50 कारोबारी हैं। स्टेट जीएसटी कमिश्नर अमृता सोनी ने ऐसे कारोबारियों की सूची जोनल कार्यालय को भेज दी है। मुख्यालय ने यह पता लगवाया कि जिन 830 कारोबारियों ने अभी तक 3बी रिटर्न दाखिल नहीं किया, इन्होंने अपने अंतिम रिटर्नके साथ करीब 160 करोड़ रुपये नकद जमा कराए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेमो पिक
यानी इतने बड़े करदाताओं की ओर से समय से रिटर्न एवं टैक्स जमा न कराए जाने से अपेक्षित राजस्व का बड़ा हिस्सा समय से प्राप्त नहीं हो रहा है। अब कर निर्धारण अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वे रिटर्न फाइल न करने वाले करदाताओं के कारोबार की स्थिति पता करें। यदि कारोबारी ठीकठाक चल रहा है तो देरी से रिटर्न फाइल करने का कारण पूछें। अनुचित कारण पर उन्हें नोटिस जारी करें। 

100 बडे़ कारोबारियों का तैयार होगा विवरण 
स्टेट जीएसटी मुख्यालय ने जोनल कार्यालयों को 100 बड़े करदाताओं तथा कारपोरेट सर्किल में पंजीकृत सभी करदाताओं का विवरण तैयार करने को कहा है। ये विवरण वर्ष 2017-18 के आंकड़ों के आधार पर तैयार किया जाएगा। इसके बाद इनके 3बी रिटर्न की नियमित समीक्षा करने को कहा गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें