फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Youth Day: संसद में गूंजा कानपुर की मुदिता का ओजस्वी भाषण, आज दिल्ली के सेंट्रल हॉल में पीएम सुनेंगे

Tue, 12 Jan 2021 12:52 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
संसद भवन में मुदिता मिश्रा - फोटो : amar ujala
यह पवन परम अनुकूल देख, रे देख भुजा का बल अथाह, तू चलें बेड़ियां तोड़ अथाह, रोकेगा आकर कौन राह, उठ जाग समय अब शेष नहीं, भारत मां के शारदूल बोल...। इन्हीं शब्दों के साथ अपने ओजस्वी भाषण से सभी को हतप्रभ करने वाली पीपीएन कॉलेज की छात्रा मुदिता मिश्रा ने दिल्ली संसद भवन के सेंट्रल हॉल में आयोजित नेशनल यूथ पार्लियामेंट में जीत हासिल कर महानगर का नाम देश भर में रोशन कर दिया है।

 
विज्ञापन

2 of 5
संसद में गूंजा मुदिता का ओजस्वी भाषण - फोटो : amar ujala
मुदिता का भाषण मंगलवार को यहीं पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुनेंगे।  पीपीएन डिग्री कॉलेज की बीए तृतीय वर्ष की छात्रा मुदिता ने ‘वोकल फॉर लोकल भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने के लिए क्रांतिकारी परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगा’ पर सोमवार को भाषण दिया था।

 
विज्ञापन

3 of 5
संसद में मुदिता का ओजस्वी भाषण - फोटो : amar ujala
युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय की ओर से आयोजित नेशनल यूथ पार्लियामेंट पहुंचने के लिए प्रतिभागी को जिला और राज्य स्तर की प्रतियोगिता पार करना था। मुदिता ने यूपी का प्रतिनिधित्व किया था।

 

4 of 5
संसद में मुदिता - फोटो : amar ujala
हर राज्य से प्रथम दो विजेताओं को पार्लियामेंट में हिस्सा लेने का मौका मिला था। नोडल अधिकारी डॉ. सिधांशु राय ने कहा कि मुदिता को विश्वविद्यालय सम्मानित करेेगा। विवि के कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता, कुलसचिव डॉ. अनिल यादव, डॉ. केएन मिश्रा, डॉ. अंशुमाली शर्मा आदि ने मुदिता को बधाई दी है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
संसद में गूंजा मुदिता का ओजस्वी भाषण - फोटो : amar ujala
प्रोफाइल
नाम: मुदिता मिश्रा
पिता का नाम: डॉ. दिवाकर मिश्रा, प्रवक्ता बीएनएसडी इंटर कॉलेज
माता का नाम: सुषमा मिश्रा, भारतीय जीवन बीमा निगम में कार्यारत
शिक्षा: पीपीएन कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा, बीएनएसडी शिक्षा निकेतन से किया है 12वीं। 
उपलब्धि: 18 साल की उम्र में नरेंद्रोदय से राष्ट्रोदय पुस्तक मिली। उनको साहित्यमंडल, श्रीनाथ राजस्थान मंडल की ओर से हिंदी भाषा विभूषण की मानद उपाधि से सम्मानित किया जा चुका है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें