फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा पर अबतक का सबसे बड़ा सियासी हमला, नरेश बोले- अखिलेश कल का लौंडा, इसके बाद तो बहुत कुछ कह डाला

Mon, 01 Apr 2019 06:10 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
नरेश अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
हरदोई में आयोजित भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में नरेश अग्रवाल ने अखिलेश यादव पर जमकर सियासी तीर चलाए। नरेश के बयानों से सियासी भूचाल मचना तय माना जा रहा है। अखिलेश पर वार करते हुए नरेश ने कहा कि गठबंधन टिटहरी है और मैं मोदी का हनुमान हूं। नरेश ने इसके बाद अखिलेश पर सियासी तीर चलाने शुरू किए। उन्होंने कहा कि अखिलेश कल का लौंडा है जोकि मेरे रहम पर सांसद बने।


 
विज्ञापन

2 of 5
नरेश अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद तो नरेश ने अपने सियासी तरकश को खोल दिया और एक एक करके कई निशाने साधे। उन्होंने कहा कि सपा में मचे घमासान के बीच अखिलेश ने मुझसे पूछा कि मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है। कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए अग्रवाल ने कहा कि अब हरदोई वालो उनको बता देना कि मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है।
विज्ञापन

3 of 5
नरेश अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
नरेश ने सपा-बसपा गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि गठबंधन तो पति-पत्नी में होता है। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान को पाकिस्तान नहीं बनने देंगे। लोगों से कहा कि अगर बीजेपी हारी तो पाकिस्तान में जश्न मनाया जाएगा। नरेश ने कहा कि देश को सिर्फ मोदी ही चला सकते हैं।

4 of 5
नरेश अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद नरेश ने मुलायम परिवार पर तंज कसते हुए कहा कि इनके पास इनता रुपया कहां से आया। नरेश ने लोगों से कहा कि अगर नरेश से लगाव है, प्यार है तो लगाव में आएं। नरेश ने एक बार फिर से अखिलेश और सपा पर वार करते हुए कहा कि कल तक वो हमारे पैरों पर खड़े थे और अब आरोप लगा रहे हैं कि नरेश जान से मरवा देंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नरेश अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में अपील करते हुए अग्रवाल ने कहा कि तुमको सौगंध है जिताकर ही भेजना। नरेश के इन बयानों के बाद इतना तो तय है कि अब सियासत गरमाने वाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें