समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान द्वारा बीजेपी सांसद रमा देवी पर की गई विवादित टिप्पणी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आजम खान के बयान के बाद यूपी ही नहीं पूरे देश की सियासत गर्मा गई है। इससे पहले आजम खान जया प्रदा पर किए गए विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहे थे।
विज्ञापन
2 of 5
नरेश अग्रवाल ने कसा तंज
- फोटो : अमर उजाला
अब आजम खान पर भाजपा नेता नरेश अग्रवाल ने हमला किया है। हरदोई में पूर्व सांसद भाजपा नेता नरेश अग्रवाल ने सपा सांसद आजम खां को मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया है। उन्होंने कहा कि इसलिए आजम ने संसद में शर्मनाक और निंदनीय बयान दिया है।
विज्ञापन
3 of 5
अखिलेश यादव एवं नरेश अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
आजम खां को संसद से निलंबित कर पूरे प्रकरण को एथिक कमेटी के पास भेज देना चाहिए। शनिवार को वैटगंज स्थित आवास पर पत्रकारों से वार्ता में पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि लोकसभा में अध्यक्ष पीठ पर बैठीं महिला सदस्य के लिए आजम खां ने जो कहा, उसकी जितनी निंदा की जाए कम है।
4 of 5
अखिलेश यादव व आजम खां
- फोटो : amar ujala
आश्चर्य तो इस बात का है कि सपा मुखिया अखिलेश यादव भी आजम खां के समर्थन में खड़े नजर आए। नरेश अग्रवाल ने कहा कि नारी के इस अपमान का बदला महिला मतदाताओं को सपा को जड़ से खत्म करके लेना चाहिए। नरेश अग्रवाल ने कहा कि जम्मू कश्मीर में गृह मंत्री अमित शाह के कुशल नेतृत्व में हिंसा पर रोक लगी है।
नरेश अग्रवाल ने सपा पर फिर कसा तंज
- फोटो : अमर उजाला
कश्मीर और पाकिस्तान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान को भी पूर्व सांसद ने गलत बताया। उन्होंने तीन तलाक बिल को ऐतिहासिक बताया। आरटीआई में हुए संशोधन को जायज ठहराते हुए पूर्व सांसद ने कहा कि आरटीआई और मानवाधिकार कानून को खत्म कर देना चाहिए क्योंकि इसका गलत इस्तेमाल होने लगा है। पत्रकार वार्ता के दौरान नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष रामप्रकाश शुक्ला भी मौजूद रहे।