लोकसभा चुनाव 2019 का पहला चरण समाप्त होते ही नेताओं की जुबानी जंग भी एक पायदान ऊपर चली गई है। नेताओं ने अपनी जुबानी जंग में भगवान को भी नहीं छोड़ा है। यूपी में लोकसभा चुनाव अपने उफान पर है। सपा नेता आजम खां ने भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा पर अमर्यादित टिप्पणी की है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
आजम खां
- फोटो : self
ऐसे में अपनी पार्टी को जीत दिलाने के लिए और विरोधी पक्ष को नीचा दिखाने के लिए जमकर बयानबाजी कर रहे हैं। हरदोई के पिहानी में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने सोमवार को सपा नेता पूर्व मंत्री आजम खां पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन
3 of 5
अजीत सिंह
- फोटो : PTI
आजम खां के वायरल हो रहे वीडियो में दिए गए बयान पर नरेश अग्रवाल ने कहा कि चुनाव के बाद जनता हजरतगंज में आजम खां से जूते साफ कराएगी। उन्होंने रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत सिंह को मुस्लिमों का कातिल भी कहा।
4 of 5
पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल
पिहानी के करावां तिराहा, शाहाबाद और मझिला में जनसभाओं में नरेश ने आजम पर बजरंगबली का अपमान करने का आरोप लगाया। कहा कि बजरंगबली के नाम से भूत-प्रेत भाग जाते हैं और यह तो आजम खां हैं।
भाजपा शासन में एक भी दंगा नहीं हुआ। पश्चिम के दंगों में मुस्लिमों की मौत के लिए उन्होंने अजीत सिंह को दोषी ठहराया। सपा-बसपा गठबंधन पर कहा कि मुलायम सिंह यादव को मायावती पागलखाने भेजने की बात कहती थीं और अब मुलायम के पुत्र अखिलेश ने उन्हीं मायावती से गठबंधन कर लिया।