हवाओं का रुख बदलने से मौसम ने अचानक करवट ले ली है। यूपी के कानपुर समेत आसपास के कई शहरों के लिए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। दो दिनों से यूपी के कई शहरों में आसमान में बदली छाई हुई है साथ ही तेज हवाएं चल रही हैं। कई जगहों पर बूंदाबांदी भी हुई है।
विज्ञापन
2 of 6
फाइल फोटो
विभाग की मानें तो कानपुर के अलावा बांदा, महोबा, कन्नौज, इटावा, हमीरपुर, हरदोई, फतेहपुर, फर्रुखाबाद आदि जिलों में एक बार फिर आसमान में बदली छाने और हल्की बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 6
फाइल फोटो
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो-तीन दिनों में मौसम में बदलाव आ सकता है।
4 of 6
फाइल फोटो
17 और 18 अप्रैल को भी हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। सोमवार की आधी रात के बाद से यूपी के मध्य क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ का असर विकसित होने लगा है।
विज्ञापन
5 of 6
फाइल फोटो
मंगलवार को सुबह से ही कानपुर समेत आसपास के कई शहरों में आसमान में बदली छाई रही। साथ ही कई जगहों पर स्थानीय स्तर पर बूंदाबांदी भी हुई। हवाओं की गति 9.8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंकी गयी।